नोएडा

बिजली के खंभे में उतरा करंट, घर के बाहर खेल रहे मासूम की मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 7, 2024, 01:22 PM IST

गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा में बिजली के खंभे में करंट आने से एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके बच्चे की मौत बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से हुई। पुलिस ने अज्ञात अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Image

करंट लगने से बच्चे की मौत (सांकेतिक फोटो)

Noida News: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा में बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता शफीक ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका सात वर्ष का बेटा गुरुवार की शाम मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था तभी मोहल्ले में लगे एक बिजली के खंभे में करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई।

बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लगाया आरोप

सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उसके बेटे की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों का आरोप है कि बिजली के खंभे में पहले भी करंट आने की घटना हो चुकी है और कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया।

कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बिजली विभाग के अज्ञात अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, पुलिस जांच कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'