शहर

Gujarat Accident: महिसागर नदी में समा गए परिवार के 4 लोग, एक को बचाने के चक्कर में डूब गए और तीन

Gujarat Accident: गुजरात की महिसागर नदी में एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। सभी महिसागर नदी किनारे घूमने के लिए गए थे।

Image

महिसागर नदी में डूबे 4 लोग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gujarat Accident: गुजरात के आणंद जिले में महिसागर नदी में दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आणंद जिले की खंभोलाज पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार की शाम को खानपुर गांव के बाहरी इलाके में हुई थी। खानपुर गांव गर्मियों में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां लोग महिसागर नदी में घूमने के लिए आते हैं।

एक परिवार के चार सदस्य नदी में डूबे

इसमें कहा गया कि गामडी गांव के एक परिवार के चार सदस्य नदी में डुबकी लगाने आए थे। इसी दौरान उनमें से एक डूबने लगा जिसे बचाने के लिए अन्य तीन भी नदी में कूद गए, लेकिन वे सभी गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वे केवल पीड़ितों के शव ही बरामद कर सके।

इनकी हुई मौत

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। मृतकों की पहचान सुरेश वाघेला, प्रकाश वाघेला, वेसुबेन सोलंकी और ज्योति वाघेला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दो जून को आणंद कस्बे और लांभवेल गांव के दो लोगों की भी नदी में डूबने से मौत हो गई थी।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article