शहर

Mumbai Weather: झमाझम बारिश, गरज चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

मुंबई में आज भी बारिश की संभावना है। पूरे राज्य में 24 अप्रैल तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Image

मुंबई में आज झमाझम बारिश की संभावना (फाइल फोटो - PTI)

Mumbai Weather: देश की आर्थिक राजधानी आमची मुंबई में आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है। कल यानी मंगलवार 21 अप्रैल को भी शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदें गिरी थीं। अचानक मौसम में हुए इस बदलाव से मुंबई के लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। आज भी बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

मुंबई में कल का मौसम कैसा रहा?

सोमवार को मुंबई में मौसम काफी शुष्क रहा था, उसके बाद मंगलवार को शहर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आया। बीच-बीच में बारिश के छोटे दौर देखने को मिले।

ठाणे और पालघर का मौसम

मुंबई से सटे ठाणे जिले में भी आज हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। वहीं पालघर जिले के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन पूरे जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। पालघर में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विदर्भ-कोंकण सहित कई क्षेत्रों में IMD Alertअलर्ट

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्र के जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। IMD ने 20 से 24 अप्रैल के बीच पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें तेज हवाएं, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी भी शामिल है।

नागरिकों को सलाह और चेतावनी

इस दौरान नागरिकों से अपील की गई है कि वे गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे, खुले मैदानों, जलाशयों और लोहे की वस्तुओं के पास खड़े होने से बचने की भी सलाह दी गई है। साथ ही खुले स्थानों पर मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करने की भी सलाह दी गई है।

एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्कूलों, सभागारों और सार्वजनिक भवनों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित आश्रय के रूप में तैयार रखने को कहा गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article