मुंबई

Mumbai: पान की दुकान में बेचता था ड्रग्स, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

मुंबई के विक्रोली में पान दुकान की आड़ में MD ड्रग्स बेचते हुए एक शख्स को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके पास से 92 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत 1.84 लाख रुपए है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Image

विक्रोली इलाके से रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

Mumbai Crime: मुंबई पुलिस की विक्रोली यूनिट ने पान दुकान की आड़ में ड्रग्स बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1.84 लाख रुपए की MD ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।

रंगे हाथ धराया

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनवर जमीरुल्ला अंसारी (48) के रूप में हुई है, जो मुंबई के विक्रोली इलाके स्थित टैगोर नगर में पान दुकान चलाता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान से मादक पदार्थ MD बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने ड्रग्स बेचते हुए आरोपी दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पौने दो लाख का ड्रग बरामद

तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 92 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1.84 लाख रुपए बताई जा रही है। विक्रोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच में जुट गई है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को यह मादक पदार्थ कहां से मिल रहा था और वह कितने समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसका किसी बड़े गिरोह से संपर्क था या वह अकेले ही यह धंधा चला रहा था।

हो सकते हैं और खुलासे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अपनी पान दुकान की आड़ में यह गैरकानूनी काम कर रहा था, लेकिन अब उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। जांच में यह भी सामने आ सकता है कि वह किन-किन लोगों को यह ड्रग्स बेचता था। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

इनपुट-आईएएनएस

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article