मुंबई

Mumbai Hoarding Collapse: 16 लोगों की जान लेने वाले घाटकोपर होर्डिंग कंपनी का मालिक भावेश भिड़े उदयपुर गिरफ्तार

Ghatkopar Mumbai Hoarding Collapse Update: मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग के गिरने से 16 लोगों की मौत हो गयी थी, इस होर्डिंग को लगाने वाली विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भिंडे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

मुंबई होर्डिंग हादसे का आरोपी भावेश भिड़े गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS

  1. मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग लगाने के लिए जिम्मेदार विज्ञापन एजेंसी का मालिक भिंडे गिरफ्तार
  2. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उदयपुर से मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को दबोचा
  3. मुंबई में धूल भरी तेज आंधी में होर्डिंग गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी

Ghatkopar Mumbai Hoarding Collapse: मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग मामले में बड़ी खबर सामने आई, इसे लगाने वाली कंपनी के मालिक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उदयपुर से मुख्य आरोपी भावेश को गिरफ्तार कर मुंबई लेकर आ रही है गौर हो कि घाटकोपर में होर्डिंग के गिरने से 16 लोगों की मौत हो गयी थी, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा टीम ने मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग लगाने के लिए जिम्मेदार विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भिंडे को गिरफ्तार किया।

गौर हो कि मुंबई में सोमवार को धूल भरी तेज आंधी में होर्डिंग गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हुए थे इससे पहले सोमवार को पुलिस ने होर्डिंग के मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली, भावेश की कंपनी के पास होर्डिंग लगाने का ठेका था।

66 घंटे तक तक खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया

वहीं इससे पहले बीएमसी ने मुंबई के घाटकोपर इलाके में उस जगह पर खोज एवं बचाव अभियान को अब बंद करने की घोषणा की है, जहां एक विशालकाय होर्डिंग गिर गया था। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार यानी 16 मई को यह जानकारी दी, अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम बेमौसम बारिश और तेज आंधी के दौरान छेड़ानगर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर लगा विशालकाय होर्डिंग गिर गया था, जिसके बाद उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए 66 घंटे तक तक खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया।

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे अभियान को समाप्त कर दिया गया

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे अभियान को समाप्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद अभियान को बंद करने का एलान किया।

बचावकर्मियों ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात होर्डिंग के नीचे मलबे में दबी एक कार से 'वायु यातायात नियंत्रक’ (एटीसी) के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक और उनकी पत्नी के शव निकाले, जिससे इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई जबकि 75 लोग घायल हुए हैं।

यह सुनिश्चित किया कि वहां कोई और व्यक्ति नहीं फंसा है

अधिकारी ने बताया कि दंपति के शवों को निकालने के लिए होर्डिंग के एक-दूसरे से जुड़े पांच गर्डर को एक-एक करके काटना पड़ा। गगरानी ने बताया कि इस त्रासदी में 16 लोगों की मौत हो गई है और घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान अब पूरा हो गया है। नगर निगम प्रमुख ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और यह सुनिश्चित किया कि वहां कोई और व्यक्ति नहीं फंसा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दिन में अब मलबा हटाया जाएगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'