देश

मुंबई होर्डिंग हादसा: कार में मिले दो और शव, प्रमुख आरोपी भावेश भिंडे की तलाश में जुटीं पुलिस की 10 टीमें

मुंबई और गुजरात की 10 से अधिक पुलिस टीमें विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भावेश भिंडे का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। भिंडे इस बिलबोर्ड का मालिक है...

Image

मुंबई होर्डिंग हादसा

Photo : ANI

Mumbai Hoarding Incident: मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। बचावकर्मियों ने सोमवार देर रात होर्डिंग के नीचे मलबे में दबी एक कार से दो शव और निकाले हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छेड़ा नगर इलाके में रात 12 बजे के कुछ समय बाद होर्डिंग के नीचे फंसी एक कार से एक पुरुष और एक महिला के शव निकाले गए। घाटकोपर के छेड़ा नगर इलाके में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर स्थित पेट्रोल पंप के पास लगा होर्डिंग सोमवार को धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण गिर गया था जिससे यह हादसा हुआ। अधिकारी ने कहा कि तलाशी और बचाव अभियान अभी जारी है।

10 से अधिक टीमें भावेश की तलाश में जुटी

वहीं, मुंबई और गुजरात की 10 से अधिक पुलिस टीमें विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भावेश भिंडे का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। भिंडे इस बिलबोर्ड का मालिक है, जिसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 74 से अधिक घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी के अनुसार, 51 वर्षीय भिंडे का अंतिम पता मंगलवार शाम को लोनावाला में मिला जिसके बाद पुलिस की तीन टीमों को यहां भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीमें फिलहाल लोनावाला, मुंबई, पुणे, विभिन्न हवाई अड्डों और गुजरात में उसके मूल स्थान पर उसकी तलाश कर रही हैं।

भारत में सबसे बड़ा होर्डिंग का किया दावा

भिंडे की कंपनी ने घाटकोपर पूर्व के पंत नगर में 120x120 फुट का विज्ञापन होर्डिंग लगाया था, जो 13 मई को बेमौसम बारिश और तेज़ हवाओं की चपेट में आने के बाद ढह गया। विशाल होर्डिंग एक व्यस्त पेट्रोल पंप पर गिर गया, जिसकी चपेट में 100 से अधिक लोग आए, जिनमें से 16 की मौत हो गई। ईगो मीडिया ने इसे भारत में सबसे बड़ा व्यावसायिक होर्डिंग घोषित करने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी आवेदन किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) से जांच करने की योजना बना रही है जिसकी जमीन पर यह होर्डिंग लगा था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ