मुंबई

Mumbai News: मुंबई में सड़क किनारे लगी आग, दर्जनों झुग्गियां जलकर राख

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 18, 2024, 08:52 PM IST

मुंबई में गुरुवार को सड़क किनारे आग लग गई। आग लगने से दर्जनों झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुंबई में गुरुवार को आग लगने की दो घटनाएं हुईं। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि मुंबई के एक औद्योगिक परिसर में स्थित एक गोदाम और सड़क किनारे एक दर्जन से ज्यादा झुग्गियों में भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग पर पाया गया काबू

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई में रेय रोड पर देवीदयाल कंपाउंड में पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि औद्योगिक परिसर के भीतर एक मंजिला गोदाम में आग लगी थी, जो वहीं तक सीमित रही। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियां और अन्य दमकल वाहन तुरंत मौके पर भेजे गए और आग पर शाम छह बजे तक काबू पा लिया गया।

दर्जनों झुग्गियां जली

वहीं, दूसरी घटना पवई इलाके की है, जहां सड़क किनारे एक दर्जन से ज्यादा झुग्गियों में पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे आग लग गयी। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग का एक दल मौके पर पहुंचे और दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि आग की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में आग का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

End of Article