मुंबई

Navi Mumbai: RBI में नौकरी लगवाने के नाम पर 27 लोगों को लगाया चूना, दो करोड़ से अधिक की ठगी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी दिलाने का वादा कर 27 लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Navi Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक बड़े फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश हुआ है। एक ठग ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी लगवाने के नाम पर एक दो लोगों को नहीं बल्कि पूरे 27 लोगों को चूना लगा दिया। ठग ने इनलोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी भी की। इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दो करोड़ से अधिक की ठगी

पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि ऐरोली के रहने वाले 41 वर्षीय सदानंद भोसले ने पीड़ितों को यह कह कर अपनी जाल में फंसाया कि वह उन्हें आरबीआई में सुरक्षा गार्ड के तौर पर नौकरी लगवा देगा। भोसले ने सितंबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच उनसे कथित तौर पर 2.24 करोड़ रुपये वसूसे।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को न तो वादे के मुताबिक नौकरी मिली और न ही उनके पैसे वापस मिले। इसके बाद सभी पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खारघर पुलिस ने गुरुवार को भोसले पर भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत में पुलिस के पास देर से आने का कारण नहीं बताया गया है। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की तीसरी इकाई ने इस मामले का जांच अपने हाथों में ले ली है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article