मुंबई

'अमीबा की तरह हो गई भाजपा', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे बोले- देश में अधिकारों के लिए लड़ना बनता जा रहा देशद्रोह

Dussehra 2025: शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) की दशहरा रैली में भाजपा को अमीबा करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा अमीबा की तरह हो गई है; शरीर में प्रवेश करने पर पेट में दर्द होता है, और समाज में प्रवेश करने पर शांति भंग होती है।

Image

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (फोटो साभार: @OfficeofUT)

Photo : Twitter

Dussehra 2025: शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) की दशहरा रैली में भाजपा को अमीबा करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा अमीबा की तरह हो गई है; शरीर में प्रवेश करने पर पेट में दर्द होता है, और समाज में प्रवेश करने पर शांति भंग होती है। साथ ही उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने लद्दाख में हुई हिंसा के सिलसिले में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि देश में अधिकारों और न्याय के लिए लड़ना देशद्रोह का कार्य बनता जा रहा है।

भाजपा पर बरसे उद्धव

वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भाजपा की तुलना ‘अमीबा’ से की जो शरीर में प्रवेश करने पर पेट दर्द का कारण बनता है और समाज में प्रवेश करने पर शांति भंग करता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में नगर निकाय चुनावों से पहले भाजपा फिर से हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सुशासन के बीच कोई संबंध नहीं है।

ठाकरे ने मोहन भागवत से पूछा, "क्या आप आरएसएस के 100 साल के प्रयासों से पैदा हुए ज़हरीले फलों (भाजपा की ओर इशारा करते हुए) से संतुष्ट हैं?" नागपुर में दिन में आरएसएस की वार्षिक विजयादशमी रैली हुई और इसी दिन संगठन गठन के 100 वर्ष पूरे हुए हैं।

'अधिकारों के लिए लड़ना बनता जा रहा देशद्रोह'

वांगचुक की गिरफ्तारी और महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा अधिनियम के बारे में बोलते हुए ठाकरे ने कहा, "देश में अधिकारों और न्याय के लिए लड़ना देशद्रोह का कार्य बनता जा रहा है।" वांगचुक को लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद हिरासत में लिया गया था। बंद का उद्देश्य पूर्ण राज्य का दर्जा और लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग पर केंद्र के साथ बातचीत को आगे बढ़ाना था। बंद के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और 40 पुलिसकर्मियों सहित 80 अन्य घायल हो गए थे।

वांगचुक को 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था और फिलहाल वह राजस्थान की जोधपुर की जेल में बंद हैं। महाराष्ट्र में बारिश से प्रभावित किसानों के लिए ऋण माफी और 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर सहायता की मांग करते हुए ठाकरे ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र के पास बिहार में वोट खरीदने के लिए पैसा है, लेकिन बाढ़ से तबाह महाराष्ट्र के लिए उसके पास कोई धन नहीं है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन पर ठाकरे ने कहा, "हम साथ रहने के लिए साथ आए हैं।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव जीतने के बाद, शिवसेना (यूबीटी) बृहन्मुंबई महानगरपालिका में भाजपा की लूट पर एक 'श्वेत पत्र' जारी करेगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'