मुंबई

Bhiwandi Fire: कामतघर इलाके में धू-धूकर जली डाइंग फैक्ट्री, आग बुझाने में दमकलकर्मियों के छूटे पसीने

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शुक्रवार की देर रात कपड़ा रंगने की एक कंपनी में भयानक अग्निकांड के चपेट में आ गई। कंपनी रिहायशी इलाके में थी और हादसे में काफी नुकसान हो सकता था लेकिन गनीमत रही कि हादसे के समय फैक्ट्री की छुट्टी थी।

Image

आग पर काबू पाने की कोशिश करते दमकलकर्मी

Photo : Times Now Digital

Bhiwandi News: भिवंडी के घनी आबादी वाले कामतघर इलाके में शुक्रवार देर रात एक कपड़ा डाइंग कंपनी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। बालाजी पॉलिस्टर लिमिटेड नाम की इस कंपनी में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

काबू में आई स्थिति

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ठाणे जिले के भिवंडी शहर के कामतघर में रिहायशी इलाके में स्थित एक कंपनी में आग लगने की सूचना फायर डिपार्टमेंट के मिली। फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू हुई। कुछ घंटों की कड़ी मेहनत के बाद हालात काबू में आए। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

टला बड़ा हादसा

शुक्रवार को डाइंग यूनिट में कामकाज बंद था, जिससे हादसे के वक्त कोई कर्मचारी फैक्ट्री में मौजूद नहीं था। इस कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समय पर फैक्ट्री बंद होने के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई।

भिवंडी के अग्निशमन अधिकारी जगदीश गणेश दरेकर ने कहा, "...आग की घटना की सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंचे। आग अब नियंत्रण में है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

अब तक आग लगने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है। शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन को संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article