क्रिकेट

IND vs WI 5th T20 Pitch Report: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें हैदराबाद की पिच रिपोर्ट

IND vs WI 5th T20I Pitch Report Today Match: भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां जानिए भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज, पांचवां टी20आई पिच रिपोर्ट

बेंगलुरू: भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैच की सीरीज में दोनों टीमों दो-दो मैच जीतकर बराबरी पर हैं। ऐसे में चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार का मुकाबला सीरीज का फैसला करेगी। दोनों ही टीमों के बल्लेबाज फॉर्म में हैं और गेंदबाज संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में आखिरी मुकाबले में भी बल्लेबाजी ही मैच और सीरीज का नतीजा तय करेगी। चिन्नास्वामी स्टेडियम का मैदान छोटा है और यहां चौकों छक्कों की जमकर बारिश होती है। ऐसे में आइए जानते हैं शनिवार को चिन्नास्वामी की पिच का कैसा रहेगा हाल?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट (IND vs WI 5th T20 M Chinnaswamy Stadium Bengaluru Pitch Report)

बेंगलुरु हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रहा है। पिच को तैयार करने में कोई गड़बड़ी न हो। बेंगलुरू का मौसम भी ठीक नहीं है बारिश की वजह से खेल में रुकावट आ सकती है। ऐसे में मौसम की नमी पिच का मिजाज बिगाड़ सकती है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी टी20आई मुकाबला 17 जनवरी 2024 को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था। 20-20 ओवर के बाद मुकाबला टाई रहा था। इसके बाद डबल सुपर ओवर के बाद मैच भारतीय टीम अपने नाम करने में सफल हुई थी। उस मैच में भारत ने 212/4 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 212/6 रन निर्धारित 20 ओवर में बना सकी। ऐसे में शनिवार को एक बार फिर टी20 मैच में कुल 500 रन बनाने की आशा की जा सकती है।

कैसा है टी20I का रिकॉर्ड

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अबतक कुल 10 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को पांच मैच में जीत मिली जबकि तीन मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला वहीं एक मुकाबला टाई हुआ जिसमें डबल सुपर ओवर के बाद हार जीत का फैसला हुआ। भारतीय टीम को यहां खेले 8 मैच में चार में जीत मिली है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा और एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला। इस मैदान पर पहली पारी का औसत 148 रन और दूसरी पारी का 154 रन रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी।

बेंगलुरू के मौसम का हाल

बेंगलुरू में शनिवार को बारिश होने की संभावना है। मैच शाम सात बजे शुरू होगा। शाम चार बजे बारिश की संभावना 68 प्रतिशत है। पांच बजे यह बढ़कर 71 प्रतिशत हो जाएगी। मैच शुरू होने के दौरान बारिश की संभावना 64 प्रतिशत है। पूरे मैच के दौरान यह पचास प्रतिशत तक बनी रहेगी। ऐसे में मैच में बारिश बाधा डालेगी और मैच रद्द भी हो सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारतीय क्रिकेट टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम:

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article