शहर

Kota Accident: भोपाल से खाटूश्याम जा रही मिनी बस का एक्सीडेंट, पुल से नीचे गिरा वाहन, 4 श्रद्धालुओं की मौत

Kota Accident: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। भोपाल से खाटूश्याम जा रही मिनी बस पुल से नीचे गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं।

Image

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा

Kota Accident: राजस्थान के कोटा जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कोटा के सीमलिया थाना क्षेत्र के कराडिया गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मिनी बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। कोटा जिले के सीमलिया थाना अंतर्गत कराडिया गांव के पास जब यह वाहन पहुंचा, तो अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस एक्सप्रेस-वे के पुल से नीचे जा गिरी।

खबर अपडेट की जा रही है...

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article