बॉक्स ऑफिस

Ranabaali BO Collection Day 1: रश्मिका-विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खोला खाता, डबल डिजिट में की कमाई

Ranabaali Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद पहली फिल्म 'रणबाली' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर डबल डिजिट से खाता खोला है।

Image

Ranabaali Collection: रश्मिका-विजय की मूवी ने किया धाकड़ कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Ranabaali Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। 'रणबाली' रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद पहली फिल्म है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पीरियड ड्रामा 'रणबाली' का यूं तो फैंस ने बेसब्री से इंतजार किया था, क्योंकि अपनी शादी के बाद दोनों पहली बार किसी मूवी में साथ नजर आ रहे थे। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद स्थिति अलग ही नजर आ रही है। मूवी को लेकर आए दर्शकों के रिएक्शन को देख कहा जा सकता है कि रणबाली उन्हें इंप्रेस करने में नाकाम रही है। हालांकि इन सबके बीच मूवी ने डबल डिजिट से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranabaali: जीरो कट के साथ पास हुई विजय-रश्मिका की फिल्म, सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी

    रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा स्टारर 'रणबाली' ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को 2,515 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। हालांकि मूवी का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये है। वहीं विदेशों में 'रणबाली' ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर फिल्म का कुल कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jr NTR ने फिर शुरू की 'ड्रैगन' की शूटिंग, कंधे में लगी चोट से लेना पड़ा था ब्रेक (Exclusive)

      कैसी है रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की 'रणबाली'

      'रणबाली' (Ranabaali) 1876 से 1878 के दौरान मद्रास में हुए भयंकर अकाल की कहानी पर आधारित है। फिल्म ऐसे शख्स से जुड़ी है, जिसने ब्रिटिश शासन के दौरान अपने गांव की रक्षा के लिए आवाज उठाई थी। मूवी में जहां विजय देवरकोंडा सिंगनमाला बोब्बिली रणबाली का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी जयम्मा के रोल में नजर आ रही हैं। दर्शकों के मुताबिक, फिल्म में जबरदस्ती का खिंचाव देखने को मिला है। हालांकि मूवी में रश्मिका मंदाना ने अपनी एक्टिंग से लोगों को खूब इंप्रेस किया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article