वायरल न्यूज़

मौत से खेल रहा था शख्स! गले में रस्सी बांधकर खींचने लगा 6-6 बाइक, फिर जो हुआ इस Video में देखें

गले में रस्सी बांधकर 6 मोटरसाइकिलों को खींचने का खतरनाक स्टंट शख्स को भारी पड़ गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

स्टंट दिखाने के चक्कर में शख्स ने अपनी जान जोखिम में डाल ली (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के लिए लोग कई बार ऐसा काम कर जाते हैं, जो उनकी जान के लिए खतरा बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपने गले में रस्सी बांधकर कुछ मोटरसाइकिलों को खींचने की कोशिश करते दिख रहा है लेकिन कुछ ही सेकंड में उसका यह स्टंट इतना खतरनाक साबित होता है कि उसकी जान पर बन आती है। स्टंट करने वाले लड़के के साथ हालात ऐसे बन जाते हैं कि वहां मौजूद लोगों को उसे बचाने के लिए दौड़ना पड़ता है।

6 बाइक से बांधी रस्सी, फिर शुरू हुआ स्टंट

वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने गले और शरीर के ऊपरी हिस्से पर मोटी-मोटी रस्सियां बांधे खड़ा है। ये रस्सियां करीब छह बाइक्स से जुड़ी नजर आ रही है। वीडियो (Video) देखकर ऐसा लगता है कि यह किसी आयोजन या मेले के दौरान स्टंट किया जा रहा हो। आसपास लोग भी मौजूद हैं और इस करतब को देख रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अचानक बिगड़ा संतुलन, जमीन पर गिरा शख्स

कुछ देर बाद स्टंट शुरू होता है। मोटरसाइकिल सवार बाइक आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं और रस्सियों में खिंचाव आने लगता है। जैसे-जैसे खिंचाव आगे बढ़ता है वैसे-वैसे उस शख्स का गला कसते जाता है। आखिर में वह खुद को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह जमीन पर गिर पड़ता है। वीडियो में वह कुछ दूरी तक जमीन पर घिसटता हुआ भी नजर आता है। यह देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। लोग मोटरसाइकिलों को रुकवाने और रस्सियां खोलने की कोशिश करते हैं। समय रहते मदद मिलने से शख्स को बचा लिया जाता है। हालांकि, यह घटना कब और कहां की है? इसे लेकर वीडियो में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

वीडियो (Video) सामने आने के बाद लोग इस तरह के खतरनाक स्टंट पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि कुछ पल के रोमांच या लोगों की तालियां पाने के लिए अपनी जान को खतरे में डालना समझदारी नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि गले में रस्सी बांधकर कई मोटरसाइकिलों को खिंचने की कोशिश बेहद खतरनाक हो सकती है। इससे गले, सांस की नली और गर्दन पर गंभीर चोट लग सकती है। ऐसी स्थिति में जान जाने का खतरा भी रहता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article