शहर

Jodhpur: हजार फुट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम भोमाराम की मौत, 640 फीट की गहराई पर अटका था शरीर, 20 घंटे चला रेस्क्यू

Jodhpur News: जोधपुर के फलोदी में 1000 फुट से अधिक गहरे बोरवेल में गिरे 9 साल के भोमाराम को बचाने का 20 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है। अफसोस की बात है कि बच्चे को बचाया नहीं जा सका। शव बाहर निकाला लिया गया है।

Image

लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया शव

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी क्षेत्र में 1000 फुट से अधिक गहरे खुले बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय मासूम भोमाराम को बचाने के लिए प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने करीब 20 घंटे तक लगातार कड़ी मशक्कत की, लेकिन बच्चे को सुरक्षित नहीं बचाया जा सका। लंबी और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू प्रक्रिया के बाद बोरवेल से भोमाराम के शव को बाहर निकाल लिया गया है।

640 फीट की गहराई पर फंसा था मासूम

यह दर्दनाक हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12:35 बजे उस वक्त हुआ जब भोमाराम अपने पिता पाचाराम भील के पास था और अचानक खेलते-खेलते खुले बोरवेल में जा गिरा। मासूम बोरवेल के भीतर करीब 640 फीट की गहराई पर जाकर फंस गया था। बोरवेल की अत्यधिक गहराई और संकरेपन के कारण बचाव दल को शुरुआती दौर से ही भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

20 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं। बच्चे तक लगातार सांसें पहुंचाने के लिए पाइप के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई थी। प्रशासन ने अत्याधुनिक कैमरों की मदद से बोरवेल के भीतर बच्चे की स्थिति पर नजर बनाए रखी, जहां पहले उसका हाथ हल्का मूवमेंट करता हुआ नजर आया था। हालांकि, बोरवेल की गहराई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बचाव दल जब तक बच्चे तक गहराई में पहुंच पाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Jodhpur: हजार फुट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम भोमाराम की मौत, 640 फीट की गहराई पर अटका था शरीर, 20 घंटे चला रेस्क्यू

Jodhpur: हजार फुट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम भोमाराम की मौत, 640 फीट की गहराई पर अटका था शरीर, 20 घंटे चला रेस्क्यू

Moradabad: मकान हड़पने के लिए शादीशुदा प्रेमिका ने बेटे और साथी संग रचा था खूनी खेल, दिव्यांग की हत्या का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Moradabad: मकान हड़पने के लिए शादीशुदा प्रेमिका ने बेटे और साथी संग रचा था खूनी खेल, दिव्यांग की हत्या का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

रातभर की हिरासत के बाद नेहा बोरा पुलिस कस्टडी से रिहा, अभिजीत दिपके गिरफ्तार, आज SEM कोर्ट में होगी पेशी

रातभर की हिरासत के बाद नेहा बोरा पुलिस कस्टडी से रिहा, अभिजीत दिपके गिरफ्तार, आज SEM कोर्ट में होगी पेशी

गरबा और डांडिया की धूम से पहले आधार कार्ड की चेकिंग, फिर टीका और कलावा, वाराणसी में पंडालों में गैर सनातनियों की एंट्री बैन

गरबा और डांडिया की धूम से पहले आधार कार्ड की चेकिंग, फिर टीका और कलावा, वाराणसी में पंडालों में गैर सनातनियों की एंट्री बैन

MP : 'सरस्वती ज्ञान की देवी नहीं'... बच्चों की प्रार्थना में डाला विघ्न, संस्कृत-विज्ञान पढ़ाने से भी रोका; टीचर्स को धमकी देने का वीडियो वायरल

MP : 'सरस्वती ज्ञान की देवी नहीं'... बच्चों की प्रार्थना में डाला विघ्न, संस्कृत-विज्ञान पढ़ाने से भी रोका; टीचर्स को धमकी देने का वीडियो वायरल