शहर

मथुरा में बड़ा हादसा, खेत में करंट लगने से एक महिला की मौत; 3 अस्पताल में भर्ती

Mathura: मथुरा से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई तो वही, तीन महिलाएं गंभीर रूम से घायल हो गई। महिलाएं खेत में काम कर रही थी। जहां बिजली का एक तार टूटकर गिरा। और वहां काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • करंट से एक महिला की मौत
  • तीन अस्पताल में भर्ती
  • खेतों में बिजली का तार गिरने से हादसा

Mathura: मथुरा से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां खेत में करंट लगने से एक महिला की मौत हौ गई। वहीं तीन महिलाएं झुलस गईं। जानकारी के अनुसार घटना घटना नगरिया सात बिसा गांव की है। जहां धान की रोपाई कर रही एक महिलाओं को करंट लगा। जिसमें एक ही मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। करंट की चपेट में आई चार महिलाओं को खेत मालिक और आसपास काम कर रहे लोग लेकर तुरंत निजी अस्पताल पहुंचे। उनमें से एक महिला चंचल (29) की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

खेत में काम रही थी महिलाएं

जानकारी के अनुसार मथुरा में खेत में करंट आने से धान की रोपाई कर रही एक महिला की मौत हो गई वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। कोसीकलां थाने के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि यह घटना नगरिया सात बिसा गांव की है, जहां शुक्रवार को चंदर के खेत में 18 महिलाएं और चार पुरुष रोपाई कर रहे थे।

तीन बुरी तरह झुलसीं

उन्होंने बताया कि तभी खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली एक तार टूटकर बिजली के खंभे से टकराया और खेत में करंट आ गया, जिससे वहां पानी में काम कर रहे अधिकांश मजदूर झटका लगने से दूर जा गिरे। उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आई चार महिलाओं को खेत मालिक और आसपास काम कर रहे लोग लेकर तुरंत निजी अस्पताल पहुंचे।

एक की करंट से मौत

उनमें से एक महिला चंचल (29) की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल महिलाओं ममता, रेखा और निशा का इजाल जारी है। सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article