लखनऊ

UP Weather Today: गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, यूपी के 73 जिलों में जारी लू का अलर्ट, जानें कब होगी राहत की बारिश

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। मौसम विभाग ने यूपी के 73 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इस बीच बारिश होने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

Image

यूपी के 73 जिलों में जारी लू का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कुछ जिलों को छोड़कर पूरे यूपी में लू का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी है, तो वहीं कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यूपी के 73 जिलों में लू की चेतावनी दी है। इस दौरान प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शहर का तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यूपी में गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। एसी, कूलर और पंखे के आगे बैठकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। चिलचिलाती धूप में लोग कम से कम घर से बाहर निकल रहे हैं।

हीटवेव को देखते हुए लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखने की सलाह दी है। आवश्यकता न होने पर घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। किसी भी जरूरी काम के लिए बाहर जाने से पहले सिर को अच्छी तरह से कवर करने की भी सलाह दी है। हीटवेव के कारण यूपी के अस्पतालों में भी लू लगने से बीमार पड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आइए इस बीच आपको बताएं यूपी के किन जिलों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है-

यूपी के 32 में जारी लू का ऑरेंज अलर्ट

यूपी के मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी,जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, संतरविदारनगर, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और रायबरेली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के करीब 32 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

यूपी के इन जिलों में लू का रेड अलर्ट

यूपी के 23 जिलों में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, लू का रेड अलर्ट अलीगढ़, मथुरा, आगरा, महामाया नगर, कांशीराम नगर, एटा, फिरोजाबाद, इवाटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, अमरोहा, कासगंज, संभल, प्रयागराज,कौशांबी, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा और बहराइच में जारी किया गया है।

इन जिलों में लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के 18 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजनौर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत,रामपुर, खीरी, सीतापुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, मऊ, सोनभद्र, बलिया, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर शामिल हैं।

इस दिन बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, यूपी में मानसून 20 से 24 जून तक दस्तक देगा। पहले 18 से 20 जून तक मानसून आने की संभावना जताई गई थी। लेकिन धीमी पड़ी मानसून की गति के कारण यूपी और उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून तय समय से देरी से पहुंचेगा। इससे पहले यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिन लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को झेलते हुए बिताना पड़ेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान