LIVE
Heat Wave Updates: दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट, यूपी में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, यहां जानें अन्य शहरों में मौसम का हाल
Heat Wave Updates: दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट, यूपी में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, यहां जानें अन्य शहरों में मौसम का हाल
JUN 15, 2024 19:45 IST
दिल्ली में फिर से हीटवेव का कहर
दिल्ली में एक बार फिर से हीटवेव का कहर दिखा है। दिल्ली में कई जगहों पर तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया।
JUN 15, 2024 14:59 IST
दिल्ली में 18 जून तक गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। सीजन में पहली बार लोगों को दिन के बाद अब रात में भी लू की मार झेलनी पड़ी है। इस बार राजधानी का न्यूनतम तापमान तक 33 डिग्री पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 18 जून तक गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राहत की बात यह है कि 20 जून को बूंदाबांदी के साथ आंधी आने के आसार हैं। जिसकी वजह से तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
JUN 15, 2024 13:34 IST
दिल्ली में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और उष्ण लहर जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 38 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।
JUN 15, 2024 12:21 IST
झारखंड में कब आएगा मॉनसून
झारखंड में भीषण गर्मी और मानसून में देरी के कारण बारिश में कमी और बढ़ सकती है। राज्य में मानसून 19 जून के आसपास आने के आसार हैं। सामान्यत: 10 जून तक मॉनसून का आगमन होता है। हालांकि, मौसम विभाग के मानसून आगमन रिकॉर्ड के अनुसार, 2010 से यह 12 जून से 25 जून के बीच झारखंड पहुंचता रहा है।
JUN 15, 2024 11:46 IST
मुंबई में बारिश होने के आसार
मुंबई में दो शुक्रवार को अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई। आईएमडी ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मुंबई में मॉनसून अपनी सामान्य तिथि 11 जून से दो दिन पहले नौ जून को पहुंच गया। इसके बावजूद भी पिछले दो दिनों में महानगरों में बारिश नहीं हुई है। जिससे वहां उमस भरा मौसम हो गया है।
JUN 15, 2024 10:05 IST
राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा श्रीगंगानगर
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, वहीं संगरिया में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री, पिलानी 43.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू-अलवर में 43.8 डिग्री, धौलपुर 43.4 डिग्री, करौली 43.3 डिग्री, बीकानेर में 42.8 डिग्री, वनस्थली में 42.2 डिग्री, कोटा में 42.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42 डिग्री और अन्य स्थानों पर 41.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
JUN 15, 2024 08:34 IST
बिहार में आ रहा है मॉनसून.. कल से बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत, आज इन जिलों में बारिश के आसार
JUN 15, 2024 07:00 IST
एमपी के लोगों को मानसून का इंतजार
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी भी जारी है। यहां के लोगों को बस मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार,एमपी में मानसून 18 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, एमपी के दक्षिणी छोर से मानसून प्रदेश में प्रवेश करेगा।
JUN 15, 2024 06:13 IST
दिल्ली में जारी लू का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में लू की स्थिति बनी हुई है। यहां मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। बीते शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी।
JUN 15, 2024 06:30 IST
गाजियाबाद में लू का ऑरेंज अलर्ट
गाजियाबाद में मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां दिन की ही तरह राते भी गर्म है। बता दें कि शुक्रवार को गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश दर्ज की गई।
JUN 15, 2024 06:12 IST
यूपी में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के अधिकतर हिस्सों में लू का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 20 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। दिन के जैसे ही राते भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग ने 18 जून तक लू चलने की आशंका जताई है।
JUN 15, 2024 06:12 IST
हरियाणा में प्री-मानसून के आसार
हरियाणा के लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने 20 जून तक हरियाणा में प्री-मानसून बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा में प्री-मानसून बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
JUN 15, 2024 06:12 IST
मुंबई में राहत की बारिश
मुंबई में शुक्रवार को कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मुंबई के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। इस बीच जगह-जगह जलभराव होने के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
