दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में एक बार फिर बरस रही आग, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अब कब मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में दिन के बाद अब रात में भीषण गर्मी होने लगी है। न लोगों को दिन में चैन मिल रहा है और न ही अब रात में गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Image

दिल्ली में फिर रुलाएगी गर्मी

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोग झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे हैं। दिल्ली में दिन के तापमान के साथ अब रातों का तापमान भी बढ़ने लगा है। न दिन में राहत है और न ही रात में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली-गाजियाबाद के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद मौसम में कुछ बदलाव भी देखा गया। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली। गाजियाबाद में शुक्रवार की सुबह की शुरुआत ही हवाओं के साथ हुई थी। पूरे दिन शहर में तेज हवाएं चलती रही और दोपहर होते ही हल्की बारिश दर्ज की गई। शनिवार की सुबह की शुरुआत भी गाजियाबाद में गर्म हवाओं के साथ हुई है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के साथ लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली में गरज के साथ आंधी आने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली में मौसम का हाल

शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। इससे शहर के तापमान पर कोई असर नहीं हुआ है। लेकिन तेज हवाओं को बूंदाबांदी के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। गुरुवार को शहर का तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया था, शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज शहर का तापमान 44 के पार जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 18 जून तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच दिल्ली में आज, यानी 15 जून को गरज के साथ आंधी और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। दोपहर के समय दिल्ली के लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा और शाम होते-होते यहां आंधी की स्थिति बनने लगेगी।

दिल्ली की गर्म रातों से बेहाल लोग

दिल्ली में दिन के ही जैसे अब राते भी गर्म होने लगी हैं। जून के 15 दिनों में शुक्रवार की रात सबसे अधिक गर्म दर्ज की गई है। शुक्रवार रात शहर का तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन से साथ रात में भी गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली के साथ गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में लू के बाद शाम में आंधी चलने की संभावना है। लेकिन नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लू का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ेगा। ऐसे में शहर का तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

इस दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 20 जून को बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के साथ एनसीआर के अधिकतर इलाकों में 19 जून से मौसम में बदलाव होंगे और बारिश होने की संभावना है। पिछले दिनों से भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को 19 और 20 जून को राहत मिलने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका