लखनऊ

UP weather today: यूपी को बारिश से मिली निजात, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी गलन, डॉक्टरों ने किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में बारिश के बाद अब मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि से गर्मी का एहसास होगा। उधर, डॉक्टरों का कहना है कि कपड़े पहनने से परहेज न करें, वरना ये लापरवाही भारी पड़ सकती है। तो आइये जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Image

यूपी का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसमी उठापटक के बाद गुरुवार को मौसम साफ नजर आ रहा है। हाल के दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि पर लगाम लगने के बाद ठंड बरकरार है। अभी हवाएं तेज गति से बह रही हैं। लिहाजा, सुबह से लेकर शाम तक सर्दी का एहसास हो रहा है। राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मौसम साफ रहेगा। अभी बारिश के हालात नहीं बन रहे है। तो आइये जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम किस ओर करवट लेगा?

गुनगुनी धूप का आनंद ले पशु पक्षी

राजधानी लखनऊ समेत यूपी के तमाम जिलों में मौसम साफ नजर आ रहा है। पहाड़ों में जारी बर्फबारी का असर यहां भी देखा जा रहा है। दिन में सर्द हवाएं बह रही हैं, जिससे गलन महसूस हो रही है। लिहाजा, मौसम में नमी की वजह से खुशनुमा एहसास हो रहा है। हालांकि, आसमान में सूर्य की मौजदूगी से राहत है। सुबह सूरज निकलने पर चिड़ियां चहचहा रही हैं और गुनगुनी धूप का आनंद ले रही हैं।

सर्द हवाएं बढ़ा रहीं गलन

मौसम विभाग के मुताबिक, 7-8 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यही क्रमवार सिलसिला जारी रहेगा, जिससे आने वाले दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाएगा। कुल मिलाकर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाले हैं। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी बहेंगी।

डॉक्टरों ने किया अलर्ट

यूपी में पिछले दिनों बारिश के साथ ओले गिरने से ठंड बरकरार है। फिलहाल, गर्म कपड़े पैक करके रखने का समय नहीं है। अभी सुबह शाम ठंड का असर रहेगा। इसको लेकर डॉक्टरों ने भी चेतावनी जारी की। चिकित्सकों का कहना है कि शाम-सुबह कपड़े पहनने से परहेज न करें। वरना ये लापरवाही भारी पड़ सकती है। मौसम में उतार चढ़ास से सर्दी,जुकाम और बुखार के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। ज्यादातर मरीप पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उधर, पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को बढ़ा नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने से किसानों की रबी की खेत पर खड़ी तिलहन की फसलों को भारी नुकसान भी हुआ है। इस वक्त रबी की फसलों में सरसों पक रही है और गेहूं में बालियां निकल रही हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article