दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम कूल-कूल, पहाड़ों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है। हालांकि, पहाड़ों में जारी बर्फबारी से दिल्ली का मौसम कूल-कूल है। आइये जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम में कितना बदलाव होने वाला है।

Image

दिल्ली-एनसीआर मौसम

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली में बारिश का दौर खत्म होने पर भी ठंडक बरकरार है। खासकर, पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में देखा जा रहा है। हालांकि, बारिश के बाद अब मौसम साफ है, लेकिन पारा न्यूनतम स्तर से थोड़ा ऊपर है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं हैं। लेकिन, अभी ठंड का एहसास होता रहेगा। वहीं, बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रही। गुरुवार रो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने वाला है। हालांकि, आने वाले दिनों में धूप की तपिश बढ़ेगी और तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। लिहाजा, अब गर्मी के मौसम की तैयारियां लोगों को कर लेनी चाहिए। अधिकतम तापमान अगले छह से सात दिनों में 30 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को आंशिक बादलों की मौजूदगी में न्यूनतम पारा 11 डिग्री रहा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि, बादल साफ रहेंगे। इसके अलावा 8 मार्च से 9 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 9 से 11 मार्च को 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री तक रह सकता है। 10 और 11 मार्च को फिर से आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

नोएडा और गाजियाबाद में ठंड

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद और उधर गुरुग्राम में भी आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन, सुबह की शुरुआत नोएडा और गाजियाबाद में हल्की धुंध के साथ देखी जा रही है। दोनों शहरों में पिछले दिनों हुई बारिश और 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से सर्द हवाएं भी चली थी, जिससे तापमान कूल-कूल बना हुआ है। आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

स्काईमेट के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की पहाड़ियों पर आगे बढ़ रहा है। हालांकि, मैदानी इलाकों में बारिश की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार तक तापमान 10 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। अगले हफ्ते दिन और रात के तापमान में काफी अधिक इजाफा हो सकता है। इसके बाद सप्ताह के बीच में एक बार फिर से हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article