लखनऊ

UP Ka Mausam 31-Oct-2025: उत्तर प्रदेश में अब भी जारी मोंथा तूफान का कहर, इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-Oct-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मोंथा तूफान का प्रभाव देखने को मिल रहा है। भले भी मोंथा तूफान अब कम पड़ने लगा है, लेकिन यूपी में इसका कहर अभी भी जारी है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट भी है।

Image

उत्तर प्रदेश में अभी भी जारी मोंथा तूफान का कहर

UP Ka Mausam 31-Oct-2025: दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना मोंथा तूफान भले ही अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश में अब भी इसका कहर जारी है। चक्रवात मोंथा का प्रभाव अभी भी यूपी के मौसम पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते तीन दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है।

राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में लोग धूप देखने को तरस गए हैं। सर्दियों के कारण कोहरा और बादलों के कारण यहां धूप सही से नहीं निकल रही है। यहां ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोगों ने न केवल गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं, बल्कि गर्म पानी करके नहाना भी शुरू कर दिया है। बारिश के कारण तापमान गिर रहा है। पारा गिरने से मौसम ठंडा होता जा रहा है और कंपकंपा देने वाली सर्दियां शुरू हो गई है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मोंथा तूफान का असर देखने को मिल है। प्रदेश कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। बीते दिन राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मूसलाधार बारिश हुई। आज भी मौसम विभाग ने यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल की ही तरह आज भी विभिन्न जिलों में जोरदार बारिश होगी। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। इसके अलावा गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

6 नवंबर तक हल्की बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। बारिश और हवाओं से प्रदेश के तापमान में कमी आएगी और कड़ाके की कंपकंपा देने वाली ठंड की शुरुआत होगी। अगले पूरे सप्ताह प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ कोहरा भी छाया रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article