Times Now Navbharat
live-tv
Premium

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने कमाई के मामले में क्रिकेट खिलाड़ियों को दी चुनौती, बने दुनिया में नंबर वन

भारत के 21 वर्षीय स्टार शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद साल 2026 में दुनिया में सबसे ज्यादा इनामी राशि हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। प्रज्ञानंद कमाई के मामले में क्रिकेट खिलाड़ियों को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

Image
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के साथ ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद
Authored by: नवीन चौहान
Updated Nov 22, 2026, 18:49 IST
Follow on Google News

नई दिल्ली: दुनिया के नंबर वन शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने एक नया इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड चेस की रिपोर्ट के मुताबिक 21 वर्षीय प्रज्ञानंद साल 2026 में शतरंज की दुनिया में सबसे ज्यादा प्राइज मनी हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साल 2026 में कुल 13 टूर्नामेंट में भाग लिया और कुल मिलाकर 6,66,229 अमेरिकी डॉलर (लगभग 6.17 करोड़ रुपये) की राशि प्राइजमनी के रूप में हासिल की। भारत के युवा चेज खिलाड़ी प्रज्ञानंद अब आईपीएल में करोड़ों की कमाई करने वाले क्रिकेटरों को भी चुनौती दे रहे हैं। भारतीय खेल जगत के लिहाज से ये अच्छी खबर है।

अमेरिकी ग्रैंडमास्टर को मामूली अंतर से पछाड़ा

आर प्रज्ञानंद ने साल 2026 में सबसे ज्यादा प्राइजमनी हासिल करने मामले में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना को 1,903 डॉलर() के मामूली अंतर से पीछे छोड़कर दुनिया में पहला स्थान हासिल किया। फैबियानो कारुआना ने साल 2026 में 6,64,326 अमेरिकी डॉलर (लगभग 6.16 करोड़ रुपये) प्राइजमनी के रूप में अर्जित किए। आर प्रज्ञानंद की मौजूदा वर्ष की कमाई पिछले साल से 132 प्रतिशत ज्यादा है।

सबसे ज्यादा प्राइज मनी हासिल करने वाले टॉप-5 प्लेयर

  • आर प्रज्ञानंद 6,66229 USD (6.17 करोड़ रुपये)
  • फैबियानो कारुआना 6,64,326 USD (6.16 करोड़ रुपये)
  • जावोखिर सिंदारोव 5,89,061 USD (5.46 करोड़ रुपये)
  • मैग्नस कार्लसन 5,55,959 USD (5.15 करोड़ रुपये)
  • वेस्ली सो 4,94,257 USD (4.58 करोड़ रुपये)

जीता ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स का खिताब

आर प्रज्ञानंद ने अगस्त 2026 में ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स जीतकर इतिहास रचा था। वह ये खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत के बाद उन्हें 2 लाख अमेरिकी डॉलर (1.85 करोड़ रुपये) की राशि बतौर इनाम मिली थी। इसके अलावा नॉर्वे चेज 2026 का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में उन्हें 7 लाख नॉर्वेजियन क्रोनर (70.5 लाख रुपये) की इनामी राशि मिली थी। तमिलनाडु सरकार ने भी प्रज्ञानंद को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया था। इस तरह 13 टूर्नामेंट में 6 लाख से ज्यादा अमेरिकी डॉलर की राशि बतौर प्राइजमनी अपने नाम कर ली।

End of Article