Difference Between ITI And Polytechnic (आईटीआई और पॉलिटेक्निक में क्या अंतर है): टेक्निकल फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के सामने अक्सर आईटीआई और पॉलिटेक्निक में से किसी एक को चुनने का सवाल (Difference Between ITI And Polytechnic) आता है। बता दें आईटीआई में जहां किसी खास ट्रेड का प्रशिक्षण देकर कम समय में नौकरी के लिए तैयार किया जाता है, वहीं Polytechnic में इंजीनियरिंग और तकनीकी विषयों की विस्तृत पढ़ाई करवाई जाती है। ऐसे में एडमिशन लेने से पहले अधिकतर छात्रों का सवाल रहता है कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक में क्या अंतर होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर होता है तो यहां जान लीजिए।
ITI And Polytechnic Difference: आईटीआई और पॉलिटेक्निक में अंतर
बता दें आईटीआई का फुलफॉर्म इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (Industrial Training Institue) होता है। यह आमतौर पर 6 महीने से 2 साल तक का कोर्स होता है। यह एक सर्टिफिकेशन कोर्स है। जबकि पॉलिटेक्निकल में आमतौर पर तीन साल का डिप्लोमा कोर्स होता है।
ITI VS Polytechnic Kon Best: आईटीआई के बाद नौकरी
आईटीआई करने के बाद सरकारी विभागों, रेलवे, फैक्ट्रियों, बिजली कंपनियों, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और निजी कंपनियों में नौकरी के रास्ते खुल जाते हैं। रेलवे की अधिकतर वैकेंसी में आईटीआई मांगी जाती है। वहीं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारकों के लिए जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, साइट सुपरवाइजर और विभिन्न तकनीकी पदों पर नौकरी के अवसर होते हैं। पॉलिटेक्निक के बाद छात्र बीटेक में लेटरल एंट्री के जरिए सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
ITI VS Polytechnic Which Is Better: पॉलिटेक्निक के बाद नौकरी
आईटीआई के लिए योग्यता की बात करें तो छात्र 8वीं, 10वीं या 12वीं के बाद संबंधित क्षेत्र में आईटीआई कर सकते हैं। यहां ट्रेड आधारित प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होती है। यहां प्रमुख ट्रेड में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, COPA शामिल है। इसके बाद तकनीशियन, ऑपरेटर, ट्रेड अप्रेंटिस की नौकरी आपको आसानी से मिल सकती है। वहीं पॉलिटेक्निक के लिए योग्यता की बात करें तो 10वीं 12वीं पास छात्र पॉलिटेक्निक की डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके बाद मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर के क्षेत्र में नौकरी के रास्ते खुल जाते हैं।
ITI VS Polytechnic VS Diploma: कौन सा कोर्स बेस्ट
यदि आप कम समय में कौशल सीखकर नौकरी करना चाहते हैं तो आईटीआई आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं इंजीनियरिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने वालों के लिए पॉलिटेक्निक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
