दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 31-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, जैकेट-स्वेटर निकले, नवंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-Oct-2025: दिल्ली में धुंध और कोहरे का दोहरा अटैक जारी है। बढ़ती ठंड के साथ लोगों ने जैकेट और स्वेटर निकाल लिए हैं। सुबह-शाम के साथ दिन में भी मौसम ठंडा होने लगा है। बताया जा रहा है कि इस बार दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड नवंबर से शुरू हो जाएगी।

Image

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, जैकेट-स्वेटर निकले

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है। अब दिन का मौसम भी ठंडा होने लगा है। कोहरे, धुंध और बादलों के चलते धूप का असर कम हो गया है। तापमान में गिरावट आने लगी है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों सुबह और देर शाम के समय जैकेट और स्वेटर में नजर आर रहे हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने कंबल भी निकाल लिए हैं। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ठंड ने पहले दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि दिसंबर की बजाए नवंबर महीने से भी कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत हो जाएगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम?

दिल्ली में सुबह-शाम में कोहरा धुंध की परत देखने को मिलती है। बीते दो दिनों से अच्छे से धूप भी नहीं निकल रही है। साथ ही दिन के समय हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। शहर का न्यूनतम तापमान 19 से 21 के बीच है और अधिकतम तापमान 29 से 31 के बीच दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीते डेढ़ दशक में अक्टूबर का महीना दूसरी बार सबसे ठंडा रहा, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि नवंबर में कड़ाके की ठंड होगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना कम है। इस बीच शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है। आगामी दिनों में तापमान में और कमी आएगी और कोहरा भी बढ़ेगा, जिसका सीधा असर विजिबिलिटी पर देखने को मिलेगा और सुबह के समय यात्रा करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली के साथ गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम ठंडा होने लगा है। सुबह-शाम के साथ अब दिन में भी ठंड शुरू हो गई है, क्योंकि धूप का असर कम हो रहा है, जिससे दिन के समय होने वाली गर्मी अब महसूस नहीं हो रही है। हल्की हवाएं चल रही हैं। सुबह-शाम के समय कोहरा छा रहा है। इस बीच गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 28-29 डिग्री रहेगा। जबकि नोएडा और गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 30-31 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article