क्रिकेट

टीम के लिए कुछ भी करेगा... गेंदबाजी के लिए भी तैयार है भारत का विकेटकीपर बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में निचले क्रम पर शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को 700 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने क्यों कहा कि वो गेंदबाजी करने के लिए भी हैं तैयार?

Image

ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल (फोटो क्रेडिट BCCI X)

वेलिंगटन: ध्रुव जुरेल अपने साथी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 'असाधारण प्रतिभा' और एक 'मेंटोर' (मार्गदर्शक) मानते हैं जिनके टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के प्रति दृष्टिकोण का वह बारीकी से आकलन करते हैं। जुरेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पंत के साथ मिलकर मात्र 14 ओवरों में 75 रन साझेदारी की, जिससे भारत ने बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रिकॉर्ड नौ विकेट 720 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त घोषित की।

पंत को मेंटोर मानते हैं जुरेल

जुरेल ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा,'ऋषभ असाधारण खिलाड़ी है। मैं हमेशा उससे उसकी मानसिकता के बारे में पूछता रहता हूं। जब भी हम सब सोचते हैं कि वह सामान्य तरीके से खेलेगा, तभी वह आगे बढ़कर जोरदार शॉट लगा देता है। मैं उसे एक मेंटोर के रूप में देखता हूं।'

परिस्थितियों को ध्यान में रखकर खेलता हूं

जहां पंत ने अपने शतक से सुर्खियां बटोरीं, वहीं जुरेल ने विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक और शानदार पारी खेली। श्रीलंका में टेस्ट शतक लगाने के बाद जुरेल ने यहां केवल 79 गेंदों में 78 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे पता चलता है कि वह विभिन्न परिस्थितियों की अनुकूल ढलने की योग्यता रखते हैं। जुरेल ने कहा 'मैं परिस्थितियों को ध्यान में रखकर खेलता हूं। परिस्थितियों से अच्छी तरह सामंजस्य से बिठाने से आत्मविश्वास बढ़ता है। आप अलग-अलग तरह की परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करते हैं यह मायने रखता है।'

टीम के लिए गेंदबाजी करने को भी हैं तैयार

जुरेल ने कहा कि वह टीम की तरफ से हर तरह की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं फिर चाहे वह गेंदबाजी ही क्यों ना हो। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,'जब आप देश के लिए खेलते हैं तो आप यह नहीं कह सकते कि मैं तैयार नहीं हूं। मैं गेंदबाज के रूप में भी खेलने के लिए तैयार हूं।' जुरेल ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के बारे में बात की और कहा कि यहां पिच की तुलना में मौसम की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड में पिच से अधिक अहमियत मौसम की होती है। यह मेरा अनुभव है, खासकर भारत ए टीम के लिए कुछ समय बिताने के बाद।'

धीमी हो रही है वेलिंगटन की पिच

बेसिन रिजर्व की पिच धीरे-धीरे धीमी हो रही है और इसलिए उनका मानना है कि न्यूजीलैंड के बाकी बचे आठ विकेट हासिल करने के लिए उन्हें भाग्य की भी जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा,'विकेट धीमी होती जा रही है और इस पर गेंद नीचे रह रही है। हमें थोड़ा किस्मत की जरूरत है। हमें ऐसी गेंदें फेंकनी होगी जिसे हम आठ विकेट ले सकें। आज हमने अच्छी रणनीति अपनाई और हम कल भी ऐसा ही करेंगे।'

न्यूजीलैंड को 135 ओवर देने की है रणनीति

जुरेल ने भारी समाप्त घोषित करने की रणनीति के बारे में कहा,'हमारी योजना न्यूजीलैंड को कम से कम 135 ओवर खेलने का मौका देने की थी। ताकि उन्हें लंच के बाद कम से कम एक घंटे बल्लेबाजी करने का मौका मिल सके।' जुरेल ने हेनरी निकोल्स का एक हाथ से शानदार कैच लेने के बारे में कहा, ’’मैंने जो कैच पकड़ा उसमें मेरी विकेटकीपिंग कौशल ने मदद की।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article