शहर

पूरे UP में हुआ ब्लैक आउट, सभी 75 जिलों में एक साथ गुल हो गई थी बिजली, हो गया था घुप्प अंधेरा

UP Blackout Mock Drill: आज शाम सात बजे पूरे उत्तर प्रदेश में ब्लैक आउट होने जा रहा है। सभी 75 जिलों में एक साथ बिजली गुल हो जाएगी। दरअसल, युद्ध और हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को परखने के लिए यह अभ्यास किया जाएगा।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

UP Blackout Mock Drill: उत्तर प्रदेश में आज शाम एक घंटे के अंदर पूरे प्रदेश में ब्लैक आउट होने जा रहा है। सभी 75 जिलों में एक साथ बिजली गुल हो जाएगी। यह कोई असली संकट नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा का मॉक ड्रिल है। युद्ध और हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को परखने के लिए यह अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास शाम 6 बजे से शुरू होगा। यह दो मिनट तक जारी रहेगा। इसमें हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैक आउट, बचाव और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान दो मिनट तक हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजेगा। इसके बाद तय इलाकों में बिजली रोककर ब्लैक आउट किया जाएगा। लोगों को तय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का अभ्यास कराया जाएगा। खतरा टलने के बाद ऑल क्लियर का सायरन बजेगा।

गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार अभ्यास

यह अभ्यास केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। इसमें राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग समेत कई एजेंसियां शामिल होंगी। मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को निकालने और गंभीर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास करेंगे।

नागरिकों को पहले से दी गई है जानकारी

प्रधान सचिव, नागरिक सुरक्षा संयुक्ता समद्दार ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना है। नागरिकों को पहले से जानकारी दी जाए, ताकि अफवाह और घबराहट न फैले। तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक हुई। इसमें प्रधान सचिव संयुक्ता समद्दार और निदेशक अशोक कुमार सिंह के साथ सभी जिलों के जिलाधिकारी, नियंत्रक और उप नियंत्रक शामिल हुए। सभी विभागों को समन्वय के साथ जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कब हुई नागरिक सुरक्षा विभाग की स्थापना

इस अभ्यास में जनप्रतिनिधि, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र संगठन, कॉलेज छात्र और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन भाग लेंगे। नागरिक सुरक्षा विभाग की स्थापना 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद हुई थी। प्रदेश में एक लाख स्वयंसेवक नामांकित हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article