शहर

दिल्ली वालों सावधान! VVIP मूवमेंट के चलते सोमवार को कई सड़कें रहेंगी प्रभावित, यहां देखें रूट डायवर्जन

Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली में VIP मूवमेंट और धार्मिक शोभायात्रा की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Image

दिल्ली की इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन (फाइल फोटो)

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में सोमवार को राजघाट पर वीआईपी आवाजाही और मध्य एवं उत्तर दिल्ली में धार्मिक शोभायात्रा के मद्देनजर कई स्थानों पर यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे। महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट पर वीआईपी आवाजाही के मद्देनजर पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे के बीच यातायात की स्थिति के अनुसार जरूरत पड़ने पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी और मार्ग बदले जाएंगे।

कई इलाकों में डायवर्जन

इससे आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर प्रभावित हो सकते हैं। यातायात पुलिस के अनुसार, आईटीओ चौक से दिल्ली गेट के बीच बीएसजेड मार्ग, शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड, दिल्ली गेट से नेताजी सुभाष मार्ग के बीच आसफ अली रोड, शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग, गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास तक यातायात नियंत्रित किया जा सकता है।

इसके अलावा, गुरु नानक देव के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सोमवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। नगर कीर्तन की आवाजाही और उस समय की यातायात स्थिति के अनुसार सुबह 10 बजे से मध्य और उत्तर दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे।

दोपहर 3 बजे से उत्तरी दिल्ली में भी असर

दिल्ली यातायात पुलिस ने एक अन्य परामर्श में बताया कि सोमवार को विशेष यातायात व्यवस्था के कारण उत्तर दिल्ली की कई सड़कों पर दोपहर तीन बजे से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इसके तहत वजीराबाद फ्लाईओवर से सलीमगढ़ वाई-प्वाइंट तक आउटर रिंग रोड, शामनाथ मार्ग, लोक निवास मार्ग, अंडर हिल रोड, राजपुरा रोड, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, डॉ. कर्णवाल मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जा सकते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article