लखनऊ

जिसे राहुल गांधी ने 'ठग' बताया वो 32 लाख करोड़ ला रहे? यूपी में निवेश का डंका, दुनिया में चर्चा...विपक्ष को किस बात की आशंका?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 08:10 PM IST

UP Investors Summit : राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले योगी के लिए ठग जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था तो वहीं आज अखिलेश यादव ने इस समिट को सिर्फ दिखावा और पैसे की बर्बादी बताया, हालांकि इन्हीं अखिलेश के राज में यूपी में एक भी इन्वेस्टर समिट नहीं हुआ। सरकार के मुताबिक उसे इस समिट के जरिए 32 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। पीएम मोदी ने बढ़ते यूपी और योगी ने 1 ट्रिलियन इकोनॉमी वाले यूपी के लिए कैसे हुंकार भरी।

UP Investors Summit : यूपी में आज से ग्लोबल इनवेस्टर समिट की शुरुआत हुई है। खुद पीएम मोदी ने इस समिट का उद्घाटन किया जिसमें अंबानी, बिड़ला से लेकर 13 अन्य देशों के बिजनेसमैन उपस्थित रहे। सरकार के मुताबिक उसे इस समिट के जरिए 32 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। समिट के दौरान योगी ने साफ कर दिया कि यूपी जल्द ही 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के टारगेट को हासिल कर लेगा लेकिन इसके ठीक उलट विपक्ष इसे सिर्फ पॉलिटिकल स्टंट और पैसे की बर्बादी बता रहा है। राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले योगी के लिए ठग जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था तो वहीं आज अखिलेश यादव ने इस समिट को सिर्फ दिखावा और पैसे की बर्बादी बताया, हालांकि इन्हीं अखिलेश के राज में यूपी में एक भी इन्वेस्टर समिट नहीं हुआ। पीएम मोदी ने बढ़ते यूपी और योगी ने 1 ट्रिलियन इकोनॉमी वाले यूपी के लिए कैसे हुंकार भरी।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक कॉमन प्लेटफॉर्म बनाने का ये मंच उन उपलब्धियों को आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के मुताबिक उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी बनाने की दिशा में प्रयास का अभिन्न हिस्सा है। लखनऊ में इस समिट के लिए अंबानी बिड़ला समेत देश और दुनिया के बड़े बिजनेसमैन मौजूद हैं।

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के एक वक्तव्य का एक अंश याद आता है जो काफी वायरल भी हुआ था। आपने सर कहा था UP+ योगी बहुत है उपयोगी।

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि उत्तप्रदेश ग्लोबल इंवेटर्स समिट विकास का एक महाकुंभ है। यहां दूसरी बार आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लखनऊ पुण्य नगरी है, लक्ष्मण की नगरी है। उत्तप्रदेश पुण्यभूमि है, प्रभु रामचंद्र की भूमि है।

अखिलेश के लिए इंवेस्टर समिट पैसों की बर्बादी है ?

जिनके राज में कोई समिट नहीं वो सवाल क्यों उठा रहे ?

32 लाख करोड़ का निवेश आंखों में धूल झोंकना कैसे?

निवेश के लिए दुनिया आगे आई फिर विपक्ष को क्यों आशंका ?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article