लखनऊ

योगी सरकार का बड़ा तोहफा; प्रदेश में बिजली बिल राहत योजना लागू, उपभोक्ताओं को मिलेगा भरपूर फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना लागू कर रही है, जिसका उद्देश्य आम जनता और छोटे उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से राहत देना है। इस पहल के तहत ब्याज व सरचार्ज की पूरी माफी और मूलधन पर छूट जैसी बड़ी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। योजना से घरेलू, व्यावसायिक और ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों उपभोक्ताओं को सरल, सम्मानजनक और सुलभ समाधान उपलब्ध होगा।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो: एएनआई)

Photo : ANI

Uttar Pradesh Electricity Bill Relief Scheme: उत्तर प्रदेश में एक दिसंबर से लागू होने वाली बिजली बिल राहत योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल माना जा रहा है। यह योजना सीधे तौर पर आम लोगों और छोटे उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई है। इसका मुख्य लक्ष्य घरेलू तथा लघु व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बिजली बिल के आर्थिक बोझ से राहत दिलाना और उन्हें एक सरल व सम्मानजनक समाधान उपलब्ध कराना है। उपभोक्ता इस योजना का लाभ 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक ले सकेंगे। इस योजना में पहली बार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पूरे ब्याज और सरचार्ज की 100 प्रतिशत माफी के साथ मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है।

यूपीपीसीएल के अध्यक्ष ने क्या बताया?

दो किलोवाट तक की लोड वाले छोटे घरेलू उपभोक्ताओं और एक किलोवाट तक के कनेक्शन वाले व्यावसायिक उपभोक्ताओं को विशेष लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बिजली उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशील और सहयोगपूर्ण नीति अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यूपीपीसीएल के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने समीक्षा बैठक में बताया कि आम लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सरकार बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए यह व्यापक राहत योजना लाई है। आसान किस्तों का विकल्प और बढ़े हुए बिलों को औसत खपत के आधार पर स्वतः समायोजित करने की व्यवस्था उपभोक्ताओं को वास्तविक आर्थिक राहत प्रदान करेगी।

किनके लिए होगी योजना बड़ी राहत?

यह योजना खासकर उन उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जो पहले अवैध विद्युत उपयोग से संबंधित मामलों में फंसे हुए थे। इसके तहत ऐसे प्रकरणों में चल रहे मुकदमों का निपटारा किया जाएगा, जिससे संबंधित परिवारों को लंबी कानूनी कार्यवाही से मुक्ति मिल सकेगी। इस योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है। उपभोक्ता इसे ऑनलाइन www.uppcl.org पर या अपने नजदीकी बिजली खंड कार्यालय में जाकर पूरा कर सकते हैं। लोगों तक पूरी जानकारी पहुँचाने के लिए सरकार ने विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसके तहत नोटिस, पंपलेट, सूचना पत्र वितरित किए जा रहे हैं और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में शिविर भी लगाए जाएंगे।

सरल और सुलभ बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने का उद्देश्य

यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, छोटे व्यापारियों, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के योग्य बिजली उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। ब्याज की पूरी माफी और मूलधन पर छूट जहां तुरंत राहत प्रदान करती है, वहीं आसान मासिक किस्तों की सुविधा उपभोक्ताओं का आर्थिक बोझ धीरे-धीरे कम करने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह पहल न सिर्फ उपभोक्ताओं को वित्तीय राहत देगी, बल्कि प्रदेश की विद्युत प्रणाली में अनुशासन, पारदर्शिता और विश्वास की नई बुनियाद भी तैयार करेगी। सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि हर उपभोक्ता को न्यायसंगत, सरल और सुलभ बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराना, ताकि पूरे प्रदेश में ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक राहत का लाभ सभी तक समान रूप से पहुंच सके।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित