Bihar STET 2026: बिहार में माध्यमिक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया है। जी हां, जो उम्मीदवार किसी कारण से एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें एक अंतिम मौका देते हुए आवेदन की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
क्या है आवेदन की नई लास्ट डेट
बता दें कि पहले बिहार STET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अगस्त थी, लेकिन उम्मीदवारों को एक मौका देने के लिए और आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों के अनुरोध प्राप्त करने के बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा लास्ट डेट को आगे बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है। इसके अनुसार, उम्मीदवारों के बाद अब आवेदन के लिए 16 दिन का और समय है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वह अंतिम डेट के इंतजार की बजाए समय से प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि इसके बाद दोबारा डेट आगे बढ़ाए जाने की संभावना कम है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET PG Exam 2026: जयपुर के एक सेंटर पर बिजली फॉल्ट के चलते नहीं हो सकी परीक्षा, अब इस डेट को दोबारा एग्जाम
आवेदन तिथि और परीक्षा पैटर्न की मुख्य बातें
| संशोधित अंतिम तिथि | 15 सितंबर 2026 तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। |
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)। |
| कुल अंक | परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे |
| परीक्षा का अवधि | 150 मिनट (2.5 घंटे) का समय |
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटो आईडी
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
ऊपर लिस्ट में दिए गए सभी दस्तावेजों की जेपीईजी और जेपीजी फॉर्मेट में स्कैन कॉपी लगानी अनिवार्य है।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग को लेकर क्या है नियम
बिहार STET परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है। इसलिए उन्हें परीक्षा में आने वाले सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करना चाहिए। परीक्षा मे 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, जिसका उत्तर देना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड मे 7299 टीचर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत करें रजिस्टर
कैसे करें बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन
स्टेप 1 - बिहार STET परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइ stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट पर पर्सनल जानकारी और ईमेल, मोबाइल नंबर के माध्यम से खुद को रजिस्टर करने के लिए ओटीपी जनरेट करें।
स्टेप 3 - उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4 - आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 5 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।
बिहार एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन शुल्क
पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 1440 रुपये है। पेपर 1 या 2 के लिए आवेदन शुल्क 960 रुपये है। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांगों के लिए पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए कुल आवेदन शुल्क 1140 है और किसी एक पेपर के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 760 रुपये है।
