Indian Railways: उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर स्टेशन यार्ड में यातायात सुविधाएं बढ़ाने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इस वजह से इस रुट से चलने वाली कई ट्रेनों को मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही 12 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ गाड़ियों को निर्धारित स्टेशन से पहले ही रोक दिया जाएगा। स्टेशन पर 20 फरवरी से 23 फरवरी तक कार्य चलेगा, ऐसे में तीन दिन तक यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेल यात्री यात्रा करने से पहले रद्द और बदले मार्ग से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट देख लें।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि मथुरा जंक्शन से 20 और 21 फरवरी को चलने वाली मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस और छपरा से 20 फरवरी को चलने वाली छपरा-मथुरा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
