लखनऊ

Lucknow: लखनऊ में बड़ा हादसा, 46 लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी ट्रक ने टक्कर, ट्रॉली पलटी तालाब में, 10 की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 09:05 PM IST

Lucknow: लखनऊ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, एक परिवार के लोग रिश्तेदार व अन्य परिचितों के सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर ऊनई देवी मंदिर जा रहे थे। बेहटा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिसमें ट्रॉली में सवार सभी लोग तालाब में डूब गए। हादसे में 10 लोगों की जान चली गई।

Image

लखनऊ में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर, 10 की मौत।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS

  1. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी
  2. 46 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे मंदिर
  3. आईजी लक्ष्मी सिंह ने 10 लोगों की हादसे में मौत होने की पुष्टि की

Lucknow Accident News: लखनऊ में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला एक बड़ा हादसा हुआ है। एक ट्रक चालक की लापरवाही से 10 लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई। हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। हादसा इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, नवरात्रि का पहला दिन होने के चलते करीब 46 लोग एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मुंडन कराने जा रह थे। इस बीच ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। सभी लोग तालाब में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 35 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। वहीं लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने 10 लोगों की हादसे में मौत होने की पुष्टि की है। मृतकों में 8 महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं। गोताखोरों को अब तक 4 लोगों के शव मिले है।

वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गोताखोर तालाब में लापता लोगों के शव तलाश रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार भी मौके पर पहुंचे व घटना के बारे में जानकारी ली। डीएम ने सीएम आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

ऐसे हुआ हादसा

लखनऊ रेंज आईजी लक्ष्मी सिंह के मुताबिक सीतापुर इलाके के गांव तिकौली के रहने वाले चुन्नीलाल के बेटे का मुंडन संस्कार था। नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर में बच्चे का मुंडन संस्कार होना था। जिसके चलते परिवार के लोगों सहित रिश्तेदार व अन्य परिचित ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मंदिर जा रहे थे। इस बीच सोमवार को प्रात: करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव गद्दीपुरवा के पास पहुंची थी। इस दौरान बेहटा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बड़े तालाब में जा गिरी। जिसमें ट्रॉली में सवार सभी लोग तालाब में डूब गए। आईजी के मुताबिक मृतकों में गांव टिकौली की सुखरानी (45), सुषमा मौर्य (52), रुचि मौर्य (18), कोमल (38), केतक देवी (55), अन्नपूर्णा (40), बिट्टी (14), अंशिका (13), सुशीला (36 ), मालती (40) शामिल हैं। इनमें से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं। इधर, 35 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। जिनमें से एक की हालत नाजुक होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!