लखनऊ

मुजफ्फरनगर में बेकाबू ट्रक ने कई को रौंदा, एक शख्स की मौत; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मुजफ्फरनगर के पिन्ना हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक मकान और दुकानों में घुस गया, जिससे एक युवक की मौत और एक महिला घायल हो गई। हादसा CCTV में कैद हो गया है। चालक नशे में था और पहले भी टक्कर मार चुका था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

Image

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हालत में ट्रक

Photo : Times Now Digital

Muzaffarnagar Accident News: मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना हाईवे मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक अचानक सड़क किनारे बने एक मकान और दुकानों में घुस गया। पूरा हादसा पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसकी फुटेज अब सामने आ चुकी है।

CCTV में कैद हुई हटना

ट्रक इतनी तेज गति में था कि उसने सड़क किनारे खड़ी कार को भी चपेट में लेने की कोशिश की। कार चालक किसी तरह बाल-बाल बच गया। ट्रक दुकान और घर में घुसते ही ईंट-पत्थर के टुकड़े चारों तरफ उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। जो सीसीटीवी फुटेज में देखी जा सकती है। इस हादसे में एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

एक्सीडेंट करके भाग रहा था ड्राइवर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह ट्रक चालक नशे की हालत में था। शक है कि इससे पहले भी उसने किसी वाहन को टक्कर मारी थी और भागने के दौरान यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article