लखनऊ

Lucknow: चारबाग GRP से 17 पुलिसकर्मियों का सिविल पुलिस में ट्रांसफर, तीन साल की सेवा हो गई थी पूरी

उत्तर प्रदेश के चारबाग जीआरपी थाने में तैनात 17 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों का तबादला कर उन्हें उनकी मूल तैनाती, यानी सिविल पुलिस, में वापस भेज दिया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी जीआरपी में अपनी निर्धारित तीन साल की सेवा अवधि पूरी कर चुके थे।

Image

चारबाग GRP से मूल सेवा में भेजे गए 17 पुलिसवाले

Photo : Twitter

Lucknow News: रेलवे सुरक्षा बल (GRP) चारबाग में तैनात 17 पुलिसकर्मियों का तबादला कर उन्हें उनकी मूल इकाई सिविल पुलिस में वापस भेज दिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों ने जीआरपी में अपनी निर्धारित तीन साल की सेवा अवधि पूरी कर ली थी। अब इन पदों पर सिविल पुलिस से नए जवानों की नियुक्ति की जा रही है।

कार्यमुक्त किए गए पुलिसकर्मियों में विजय प्रताप सिंह, सुधीर कुमार सिंह, नीरज कुमार यादव, आदेश कुमार सिंह, संजय कुमार चौरसिया, बृज मोहन मौर्य, राजेंद्र कुमार यादव, संजय सिंह, धीरेंद्र बहादुर यादव, जटाशंकर यादव, प्रमोद सिंह, जय सिंह कुमार, राम कुमार कौरी और नीरज कुमार सहित कुल 17 अधिकारी शामिल हैं।

रेलवे पुलिस अधीक्षक ने यह तबादला सूची अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) के आदेश पर जारी की है। सभी स्थानांतरित कर्मियों को बुधवार तक अपने नई नियुक्ति स्थल पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। जीआरपी चारबाग प्रभारी धर्मवीर सिंह ने जानकारी दी कि खाली हुए पदों को भरने की प्रक्रिया पहले से चल रही है और शीघ्र ही वहां नई नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article