लखनऊ

UP Weather Forecast Today: वैलेंटाइन डे पर कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें मौसम

UP Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश देखने को मिली। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।

Image

यूपी में आज का मौसम

UP Weather Forecast Today in Hindi: उत्तर प्रदेश में मंगलवार के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। प्रदेश में कहीं पर हल्की बारिश हुई तो कहीं तेज हवा के साथ ओले भी गिरते दिखे। मंगलवार को बहुत से जिलों में भारी बरसात हुई। वहीं प्रयागराज और चित्रकुट में ओले भी पड़े। मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज वैलेंटाइन डे का भी दिन है। अगर आज आपका घर से बाहर निकलने का प्लान है, तो अपने शहर के मौसम का हाल जरूर देख लें।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की तरह ही आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि आज ओले गिरने की संभानवा नहीं है। मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर समेत आसपास इलाके शामिल हैं।

आपके शहर में आज मौसम का हाल

आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है, मंगलवार को यहां का तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, वाराणसी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, आगरा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article