शहर

राहुल गांधी के खिलाफ आज लखनऊ की कोर्ट में सुनवाई, जानें क्या है मामला

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ आज लखनऊ की विशेष MP/MLA कोर्ट में सुनवाई होगी। राहुल गांधी के साथ ही कुछ अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को भी इस मामले में नोटिस जारी किया गया था। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला -

Image

राहुल गांंधी के खिलाफ लखनऊ की कोर्ट में सुनवाई

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से जुड़े एक मामले की आज लखनऊ कोर्ट में सुनवाई होगी। उत्तर प्रदेश की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में आज यानी सोमवार 5 जनवरी 2026 को यह सुनवाई होगी। यह मामला राहुल गांधी एक सार्वजनिक बयान को लेकर दर्ज हुई शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी के एक सार्वजनिक बयान को भारतीय राज्य और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बताते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसी शिकायत के आधार पर अदालत ने राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने उनसे शिकायत पर जवाब मांगा था। आज की सुनवाई में अदालत समीक्षा करेगी कि आरोपों में आगे की कानूनी कार्रवाई हो सकती है या नहीं।

विशेष MP/MLA कोर्ट में सुनवाई के दौरान तय किया जा सकता है कि मामले को ट्रायल के लिए आगे बढ़ाया जाए, या फिर कोई अन्य आदेश पारित किया जाए। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस का कहना है कि यह बयान राजनीतिक संदर्भ में दिया गया था और इसे आपराधिक श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है।

हालांकि, शिकायतकर्ता ने इसे एक गंभीर संवैधानिक मामला बताते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। लखनऊ की विशेष MP/MLA कोर्ट में राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ होने वाली यह सुनवाई, राजनीतिक व कानूनी दोनों दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है। आज इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Manish Yadav
मनीष यादवauthor

साल 2011 था जब इंद्रप्रस्थ से पत्रकारिता के सफर की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया । कुछ साल जयपुर रहा और अब ठिकाना अवध है। माइक पकड़ कर कोशिश करता हूं कि आम की आवाज खास के कानो तक पहुंचा पाऊं उम्मीद रहती है इससे हल निकलेगा ।

और पढ़ें
End of Article