शहर

67 किमी के इस छोटे से Expressway ने आसान बना दी गुलाबी नगरी की यात्रा, देखें वीडियो

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और 67 किमी लंबे जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे ने राजधानी दिल्ली से गुलाबी नगरी जयपुर की यात्रा को तेज और आरामदायक बना दिया है। जहां पहले ट्रैफिक जाम में घंटों लगते थे, अब वही दूरी करीब एक घंटे में पूरी हो रही है। जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे से जयपुर, दिल्ली और अन्य बड़े शहरों की कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है।

Image

इस एक्सप्रेसवे ने घंटों की दूरियों को मिनटों में समेटा

गुलाबी नगरी जयपुर, भारत में पर्यटन के मैप पर हमेशा ऊपरी पायदान पर रहती है। देश की राजधानी दिल्ली से इसकी नजदीकी का भी जयपुर को हमेशा फायदा मिलता है। दिल्ली से कुछ ही घंटों की ड्राइव पर होने के कारण दिल्ली-एनसीआर के भी काफी लोग जयपुर पहुंचते हैं। जयपुर में घूमने और देखने को बहुत कुछ है, लेकिन पहले जहां लोग ट्रैफिक जाम में फंसते हुए जयपुर पहुंचते थे, अब फर्राटा मारते हुए खुशी-खुशी गुलाबी नगरी की गोद में पहुंच जाते हैं। इसका पूरा श्रेय दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ ही एक अन्य एक्सप्रेसवे को भी दिया जाता है। चलिए जानते हैं -

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जयपुर को करीब

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जहां दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई शहरों को जोड़ता है। वहीं यह एक्सप्रेसवे जयपुर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से दिल्ली और जयपुर की दूरियां सिमटकर काफी कम रह गई हैं। हालांकि, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अभी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है, लेकिन अच्छी बात ये है कि दिल्ली से जयपुर जाने के लिए यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से खुला है।

67 किमी का एक्सप्रेसवे

दिल्ली और जयपुर को और करीब लाने में 67 किमी के एक और एक्सप्रेसवे की अहम भूमिका है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करके आप दिल्ली से बांदीकुई तक तो फर्राटा मारते हुए पहुंच जाते थे। लेकिन बांदीकुई से जयपुर के पुराने रास्ते में आपको फिर उसी जाम से जूझना पड़ता था। लेकिन 67 किमी लंबे जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे ने सफर को आसान और काफी फास्ट कर दिया है। जिस सेक्शन को पार करने में पहले घंटों लग जाते थे, जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे से वह दूरियां लगभग एक घंटे में सिमट गई हैं।

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे की खास बातें

67 किमी लंबे जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यहां पर सामान के साथ ही डेली कम्यूटर्स तेजी और आराम से सफर कर सकें। जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे करिडोर से जयपुर के बाजारों और लॉजिस्टिक हब तक पहुंच न सिर्फ आसान और जाम मुक्त हो गई है, बल्कि इससे समय की भी अच्छी-खासी बचत हो रही है।

6 इंटरचेंज बने हैं एक्सप्रेसवे पर

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे को इस तरह से कनेक्टिविटी दी गई है कि इस 67 किमी के एक्सप्रेसवे पर कुल 6 इंटरचेंज बनाए गए हैं। पूरे एक्सप्रेसवे पर 11 वहिकुलर अंडरपास VUPs), 18 स्मॉल वहिकुलर इंटरपास, 1 रेल ओवर ब्रिज (ROB), 2 मेजर ब्रिज, और 6 छोटे ब्रिज बनाए गए हैं। यह सब पूरे जयपुर और आसपास के इलाकों में सीमलेस कनेक्टिविटी और बेहतरीन ट्रैफिक फ्लो सुनिश्चित करते हैं।

इन शहरों को भी मिलेगी कनेक्टिविटी

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू है और जैसा कि हमने ऊपर ही बताया, यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की जयपुर से कनेक्ट करता है। इस तरह से जयपुर तेजी से दिल्ली के अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने पर रतलाम, वडोदरा और मुंबई से भी कनेक्ट हो जाएगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article