शहर

कुलगाम में 5 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पांच कथित आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ।

Image

कुलगाम पुलिस ने 5 आतंकवादी सहयोगियों को किया गिरफ्तार

कुलगाम : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर पांच कथित आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 9 एमएम के 40 कारतूस और तीन ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद कुलगाम पुलिस ने 9 राष्ट्रीय राइफल्स (9RR) और सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन के साथ मिलकर ख्रेवान चद्दर इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तजामुल हुसैन मीर, पुत्र मंजूर अहमद मीर, निवासी गुफबल; रहमत अली नाइकू, पुत्र गुलाम हसन नाइकू, निवासी ख्रेवान; तेहरिम अहमद भट, पुत्र मुश्ताक अहमद भट, निवासी ख्रेवान; मंजूर अहमद भट, पुत्र गुलाम हसन भट, निवासी ख्रेवान चद्दर और किफायत अहमद डार, पुत्र अब्दुल रशीद डार, निवासी मालतल्हामा, कुलगाम के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में कुलगाम थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article