शहर

किश्तवाड़ में बादल फटने से आई भीषण बाढ़, क्वार जलविद्युत परियोजना में भारी तबाही

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई। जिससे 540 मेगावाट क्वार जलविद्युत परियोजना का टीआरटी क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तेज बहाव के साथ आए मलबे में कई वाहन दब गए। राहत और मलबा हटाने का काम जारी है।

Image

किश्तवाड़ में बादल फटने से 540 मेगावाट परियोजना प्रभावित

Photo : Times Now Digital

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से बादल फटने की घटना सामने आ रही है। जिसके बाद आई भीषण बाढ़ (Flash Flood) ने 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना (Kwar Hydroelectric Project) के टीआरटी (TRT) क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक आए इस सैलाब ने देखते ही देखते पूरे प्रोजेक्ट क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

मलबे में दबे वाहन, बड़े पैमाने पर नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाढ़ का बहाव इतना तेज था कि अपने साथ भारी मात्रा में मलबा भी बहाकर ले आया। इस मलबे चपेट में आने से कई वाहन दब गए। साथ ही इससे परियोजना स्थल पर भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। साथ ही मलबा हटाने का काम भी तेजी से जारी है, ताकि प्रभावित क्षेत्र को जल्द सामान्य किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के कारण परियोजना को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में अगले 5 दिन मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। 6 से 11 जुलाई के बीच कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। इसके चलते फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और मलबा गिरने का खतरा बढ़ सकता है। इस दौरान लोगों को नालों, नदियों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article