कानपुर

Kanpur: टोल टैक्स बढ़ने से बसों का सफर हुआ महंगा, जानें कितना लगेगा किराया

टोल टैक्स बढ़ने से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सोमवार से बसों का किराया बढ़ा दिया है। जिसका सीधा असर यात्रियों के जेब पड़ा है। वहीं शिवराजपुर, बिल्हौर और कन्नौज तक सभी यात्रियों का किराए में सिर्फ 1 रुपये का इजाफा हुआ है, जानिए बाकी जगहों के किराए में कितना है अंतर-

Image

टोल टैक्स बढ़ने से बसों का सफर हुआ महंगा

Photo : iStock

Kanpur: टोल टैक्स बढ़ने से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सोमवार से बसों का किराया बढ़ा दिया है। जिसका सीधा असर यात्रियों के जेब पड़ा है। वहीं यूपी के अलग-अलग रूटों में चलने वाली बसों में सबसे ज्यादा बसें वाराणसी, गाजीपुर और प्रयागराज के किराये में सबसे ज्यादा असर पड़ा है। कानपुर से इन तीनों जगहों के किराए में 9 से 10 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद रोडवेज ने बढ़े टोल टैक्स वाले रूट के फेयर को अपडेट किया और दोपहर से पैसेंजर्स से बढ़ा हुआ किराया लेने लगे। इसपर एआरएम अशफाक ने बताया कि टोल की राशि 35 यात्रियों में बांट जाएगा। इस तरह बढ़ा हुआ टोल 35 यात्रियों में बंट जाएगा। वहीं शिवराजपुर, बिल्हौर और कन्नौज तक सभी यात्रियों का किराए में सिर्फ 1 रुपये का इजाफा हुआ है।

इस तरह से बढ़ा किराया

कानपुर में बस स्टेशन से प्रयागराज सिविल लाइन तक जनरथ टू एंड थ्री का किराया 425 से अब 434 रुपये कर दिया गया है। झकरकटी बस स्टेशन से प्रयागराज सिविल लाइन तक जनरथ टू एंड टू का पहला किराया 492 रुपये से अब अब 501 रुपये हो गया है। झकरकटी से प्रयागराज सिविल लाइन का सामान्य बस का किराया अब 317 रुपये की जगह 326 रुपये हो गया है। वहीं झकरकटी बस स्टेशन से सोनौली तक शताब्दी बस का किराया 1125 की जगह अब 1127 रुपये लगेगा।

सोमवार से लागू हुआ नया किराया

कानपुर में रविवार की रात 12 बजे से टोल टैक्स बढ़ाया जाना था। जिसे लेकर रोडवेज बसों का भी किराया अपडेट किया गया। इसके बाद रात 12 बजे के बाद बढ़े हुए टोल टैक्स के साथ बस के फेयर की नई लिस्ट तैयार हुई और सोमवार सुबह से इसे अलग-अलग डिपो पर अपडेट कर दिया गया।

नए और पुराने किराये में अंतर

प्रयागराज रूट का टोल टैक्स सबसे ज्यादा बढ़ाया गया। यहीं वजह है कि वाराणसी, गाजीपुर व प्रयागराज का किराये में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इन तीनों जगहों के पुराने और नए किराए में 9 से 10 रुपए का अंतर आया है। इसके साथ ही दिल्ली, गोरखपुर, सौनौली, अयोध्याधाम, अयोध्या के किराये में 2 से 5 रुपए बढ़ाए गए हैं। जिसे सोमवार सुबह से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।

आठ रूटों का बढ़ा किराया

आपको बता दें कि रोडवेज आफिसर्स के मुताबिक झकरकटी अंतर्राज्यीय बस अड्डे से डेली एक हजार से ज्यादा बसों का आना-जाना होता है। वहीं करीब 20 हजार से ज्यादा यात्री रोजाना सफर करत हैं। ऐसे में आठ रूटों की बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। जिसमें डेली कानपुर से लगभग 8 हजार यात्रियों का आना- जाना है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान