कानपुर

Kanpur: जूही खलवा पुल गंदे पानी से लबालब, घंटों फंसे रहे राहगीर

कानपुर को औद्योगिक नगरी और स्मार्ट सिटी के रूप में जाना जाता है। लेकिन आज भी यहां के जूही खलवा पुल स लोगो परेशान हैं। पुल पर करीब 2 फीट तक का सीवेज का गंदा पानी भर गया है। जिससे यहां आने जाने वाले लोग काफी परेशान है, आते जाते हुआ वाहनों और राहगिरों को यहां घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है-

Image

जूही खलवा पुल गंदे पानी से लबालब ( सांकेतिक तस्वीर)

Photo : iStock

Kanpur: उत्तरप्रदेश के कानपुर को वैसे तो औद्योगिक नगरी और स्मार्ट सिटी के रूप में जाना जाता है। लेकिन, बात जब यहां जुही खलवा पुल की आती है तो इसका अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। जिस कारण लोगों को यहां कई तरह के परेशानियों से गुजरा पड़ता है। कानपुर का ये पुल किसी तालाब कम नहीं। वहीं सीवेज का गंदा पानी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अक्सर नगर निगम लाख दावे करता है कि बरसात में शहर में पानी भरने की समस्या नहीं होगी, लेकिन कानपुर का ये पुल लोगों की समस्या का सबब बन ही जाता है।

जूही खलवा पुल पर सीवर का गंदा पानी

जागरण के अनुसार इन दिनों तो बिना बरसात के ही जूही खलवा पुल पर सोमवार को दो फीट सीवर के गंदे पानी का भराव हो गया है। जीटी रोड से बारादेवी आवागमन करने वाले सैकड़ों वाहन चालक और यहां से गुजरने वाले राहगीर फंस रहे। मैनहोल से ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर बढ़ रहा है और लोगों की परेशानी का कारण बनजा जा रहा है। नगर निगम के संपवेल में कार्यरत कर्मचारियों ने अफसरों को सूचना दी। नगर निगम के अवर अभियंता ने निरीक्षण किया, पाया कि जलनिगम के मुंशीपुरवा और राखी मंडी सीवरेज जोनल पंपिंग स्टेशन (जेडपीएस) की मोटर बंद होने के कारण मैनहोल ओवरफ्लो हो रहा है।

नगर-निगम ने दिए ये आदेश

जल निगम ज्ञानेंद्र चौधरी ग्रामीण का कहना है कि कानपुर जल निगम के अफसरों को जानकारी देकर पंप चालू कराए गए। जलभराव को निकलने में करीब डेढ़ घंटा लग गया। इस दौरान लोग परेशान रहे। यहां 6 पंप का स्टार्टर खराब होने के कारण वो बंद हो गए थे। उनको ठीक करा कर चालू कर दिया गया। थोड़ी देर में पुल से जलभराव समाप्त हो गया है। बरसात से पहले सभी पंपों को दुरुस्त कराने के आदेश दिए गए हैं।

पंप नहीं चलने से हुआ ये हाल

नगर निगम के अधिशासी अभियंता अतुल पांडेय ने जलनिगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र चौधरी को पत्र लिखा है कि दो से तीन फीट तक पानी बिना बरसात के डाट सीवर लाइन ओवरफ्लो होने के कारण भर गया था। टीम ने मौके पर देखा कि जलनिगम मुंशीपुरवा और राखी मंडी में पंप बंद थे। पंप न चलने से यह स्थिति हुई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई