Kanpur Kidnapping Case: कानपुर जिले के बिधनू के कठोंगर नई बस्ती में लेखपाल के मासूम बच्चों के अपहरण की कोशिश करने वाले चार युवकों का घटना के दो दिन बीतने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में अब लूट की कोशिश या आपसी रंजिश का मामला मान कर छानबीन में जुटी है। एसीपी दिनेश शुक्ला के अनुसार, घटना के बाद युवकों की इलाके में पहचान कराई। हालांकि लोगों ने क्षेत्रीय होने से इनकार कर दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक कहीं बाहर के हैं। सभी आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगी हैं।
एसीपी ने बताया कि लेखपाल की पत्नी से बात की गई, लेकिन इसमें अपहरण की कोशिश जैसी कुछ बात सामने नहीं आई है। सीसीटीवी फुटेज में भी ऐसा नहीं दिखाई दे रहा है। मामला लूट के प्रयास या व्यक्तिगत रंजिश का हो सकता है।
