शहर

थाईलैंड की युवती से शादी, फिर लिए 60 लाख लिए; अब धर्म बदलने का दबाव बना रहा कानपुर का इरफान

थाईलैंड से भारत आई युवती ने कानपुर के इरफान पर शादी के बाद करीब 60 लाख रुपये लेने, धर्म परिवर्तन और बुर्का पहनने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि इरफान पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर : कानपुर के इरफ़ान पर शादी, 60 लाख की कथित ठगी और धर्म परिवर्तन के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाईलैंड से भारत आई एक युवती ने इरफान नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि करीब दो साल पहले थाईलैंड में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद अलग-अलग जरूरतों के नाम पर उससे करीब 60 लाख रुपये लिए गए।

आरोप है कि जब युवती ने अपने पैसे वापस मांगे तो उस पर धर्म परिवर्तन करने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया गया। युवती के मुताबिक उसे कथित तौर पर कहा गया कि धर्म परिवर्तन के बाद ही रकम वापस की जाएगी।

पहले से शादीशुदा था इरफान

मामले में एक और गंभीर दावा सामने आया है। युवती का आरोप है कि इरफान पहले से शादीशुदा था और करीब 12 साल पहले उसकी शादी हो चुकी थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसने थाईलैंड जाकर युवती से शादी की।

धर्म परिवर्तन के दबाव, कथित 60 लाख की ठगी और पहले से शादीशुदा होने के आरोपों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस अब शादी से जुड़े दस्तावेज, पैसों के लेन-देन और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोपों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Vinod Mishra
विनोद मिश्राauthor

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन है।

और पढ़ें
End of Article