शहर

Kannauj News: हेडमास्टर के खिलाफ Gen Alpha छात्रों का प्रदर्शन, लगाए भेदभाव और मारपीट के आरोप

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने भेदभाव, अभद्रता और मारपीट सहित गंभीर आरोप लगाए हैं।

Image

कन्नौज में छोटे-छोटे छात्रों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Kannauj News: दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्रों और Gen-z के प्रदर्शन के बाद अब देश के कई हिस्सों से छात्रों के प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। कई शहरों में छोटे-छोटे बच्चे यानी Gen-Alpha के विरोध प्रदर्शन की खबरें आने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सामने आया है। यहां छोटे-छोटे बच्चों ने स्कूल इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मामला कन्नौज के कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर का है। यहां छोटे-छोटे बच्चों ने न सिर्फ इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी की, बल्कि स्कूल का बहिष्कार भी कर दिया। आक्रोशित स्कूली बच्चों और उनके परिजनों ने स्कूल का बहिष्कार करने के साथ ही प्रधानाध्यापक की गाड़ी का घेराव भी किया।

स्कूली बच्चों और उनके परिजनों का ने प्रधानाध्यापक पर भेदभाव और बच्चों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल परिसर में लगे हरे पेड़ कटवा दिए हैं। सिर्फ स्कूली बच्चे ही नहीं, स्कूल के टीचर भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ हो गए हैं।

आरोप है कि प्रधानाध्यापक स्कूल में जातिवाद को बढ़ावा देते हैं। बच्चों के साथ मार-पीट भी करते हैं। बता दें कि अभी श्री गुगरापुर के कंपोजिट विद्यालय में लगभग 200 बच्चे पढ़ते हैं।

आज इस प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए बच्चों ने पुलिस की मौजूदगी में प्रधानाध्यापक पर कई तरह के आरोप लगाए।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article