शहर

कल का मौसम 29 August 2025: उत्तराखंड से लेकर छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और गोवा तक भारी बारिश का अलर्ट, ठनका की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam, 29 August 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: कल यानी शुक्रवार 29 अगस्त और आने वाले 6-7 दिनों तक छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान लोगों से अपील है कि वह मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करें और सुरक्षित रहें। इस दौरान सतर्क रहें और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति के लिए तैयार रहें। उत्तराखंड सहित तमाम पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा है। तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र से यथा संभव दूर रहने की सलाह दी जाती है।

Image

कल का मौसम कैसा रहेगा

Photo : Times Now Digital

Kal Ka Mausam: आज यानी गुरुवार 28 अगस्त 2025 को सुबह तक देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में सबसे ज्यादा 41 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। गोवा के भी कई क्षेत्रों पर 21 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। उधर तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र और मराठवाड़ा में 12 से 20 सेंटीमीटर तक की बारिश हुई।

इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में भी 7 से 11 सेंटीमीटर तक की बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 6-7 दिनों में कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विशेषतौर पर उत्तराखंड में आज 28 अगस्त और कल शुक्रवार 29 अगस्त अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

कल का मौसम

भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दक्षिण भारत, पश्चिम भारत, उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। IMD के अनुसार, 28 और 29 अगस्त को कर्नाटक और तेलंगाना में अत्यधिक भारी वर्षा (Extremely Heavy Rainfall) की आशंका है। वहीं, उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उत्तर पश्चिम भारत में कैसा रहेगा कल का मौसम

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड के साथ ही 31 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 29 अगस्त से 2 सितंबर तक तेज बारिश होने की संभावना IMD ने जतायी है।

पूर्व और मध्य भारत में मानसून की चाल

छत्तीसगढ़ के साथ ही उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी 28 अगस्त से 3 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में बारिश होगी। विशेषतौर पर विदर्भ और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 28 अगस्त को बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पश्चिम भारत में भी भारी बारिश का अलर्ट

गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले सात दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। आज यानी गुरुवार 28 अगस्त को कोंकण, गोवा व मराठवाड़ा में बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में 28 और 29 अगस्त को खासतौर पर सतर्कता बरतने को कहा गया है।

नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश का दौर जारी

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले एक हफ्ते के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश जारी रहेगी। खासतौर से 28, 29 अगस्त और 1 से 2 सितंबर को यहां भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में 28 अगस्त को भारी से अत्यंत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, तेलंगाना में अगले दो दिनों तक और तटीय कर्नाटक में अगले छह दिनों तक लगातार भारी बरसात की संभावना है। केरल और आंतरिक कर्नाटक में 28 व 29 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और यानम में भी 28 अगस्त और 3 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिलेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें