पटना

Bihar News: इन शहरों के 8 स्टेशनों से चलेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, योजना अंतिम चरण में

बिहार के कई शहरों के लिए अमृत भारत ट्रेनें चलाने की योजना अंतिम चरण में है। इंदौर, सूरत, आनंद विहार, कोलकाता, हावड़ा, बेंगलुरू और अन्य प्रमुख शहरों से बिहार के कई शहरों के लिए अमृत भारत ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है।

Image

बिहार में 8 स्टेशनों से चलेंगी अमृत भारत ट्रेनें

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले कई विकास योजनाओं की घोषणा और शिलान्यांस हो रहा है। बिहार के लिए कई अन्य योजनाओं की भी घोषणा हो रही है, जिसमें ट्रेनों की घोषणा भी शामिल है।

राज्य के कई शहरों में नई अमृत भारत ट्रेनें चलाने की योजना अंतिम चरण में है। पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया, पूर्णिया, दानापुर सहित आठ स्टेशनों से ये ट्रेनें संचालित होंगी। रेलवे बोर्ड के स्तर पर इस योजना की शुरुआत हो चुकी है और एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, ट्रेन के परिचालन का समय और मार्ग निर्धारित किया जाएगा।

इन ट्रेनों के लिए 16 बोगियों का रैक तैयार किया गया है, जिसमें आठ स्लीपर और आठ जनरल बोगियां शामिल होंगी। इन ट्रेनों को इंदौर, सूरत, आनंद विहार, कोलकाता, हावड़ा, बेंगलुरू जैसे प्रमुख शहरों के बीच चलाने की योजना है, जिससे रेल यातायात में सुधार होगा और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

इसके अलावा, मुजफ्फरपुर को दो नई वंदे भारत ट्रेनें भी मिल रही हैं। इनमें से एक ट्रेन अयोध्या कैंट से पटना के बीच चलेगी, जबकि दूसरी पूर्णिया से दानापुर के बीच संचालित होगी। दोनों ट्रेनों की समय सारिणी अभी तैयार की जा रही है। इस प्रकार, बिहार में रेल परिवहन की सुविधाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें