शहर

Kaisarganj Loksabha Election, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, Key Candidates और रिजल्ट डेट

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में यूपी से 14 सीटों पर चुनाव होगा। इन 14 सीटों में से एक कैसरगंज भी है। चलिए जानते हैं कैसरगंज में मतदान कब होगा, कैसरगंज के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और चुनाव का रिजल्ट कब आएगा।

Image

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कैसरगंज: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) चल रहा है। चार चरणों के चुनाव अब तक हो चुके हैं। अब पांचवे चरण का चुनाव 20 मई को किया जाएगा। इस दौरान यहां 75 जिलों में 80 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में यूपी (Uttar Pradesh) राज्य में सातों चरणों में मतदान किए जाएंगे। यूपी की 14 लोकसभा सीटों को मिलाकर, कुल 130 प्रत्‍याशी इस चरण में अपनी किस्‍मत आजमाने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के 5वें फेज में 20 मई को 14 सीटों के लिए वोटिंग की जाएंगी। यूपी के इस चरण में लखनऊ (Lucknow), मोहनलालगंज (Mohanlalganj), रायबरेली (Raebareli), अमेठी (Amethi), जालौन (Jalaun), झांसी (Jhansi), हमरीपुर (Hamirpur), बांदा (Banda), फतेहपुर (Fatehpur), कौशांबी (Kosambi), बाराबंकी (Barabanki), फैजाबाद (Faizabad), कैसरगंज (Kaiserganj), और गोंडा (Gonda) में वोट डाले जाएंगे। कैसरगंज में लोकसभा चुनाव के 5 सीटों पर चुनाव होने हैं।

कैसरगंज में पहली बार कब हुआ लोकसभा चुनाव

यूपी के कैसरगंज संसदीय क्षेत्र देश का 57वां लोकसभा क्षेत्र है। इस क्षेत्र का गठन सास 1952 में किया गया था। करीब 34 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले इस कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में 2014 तक कुल मतदाता 17,11,967 थे। यह सरगंज संसदीय क्षेत्र बहराइच की दूसरी लोकसभा सीट है। 1952 में कैसरगंज पर जनसंघ की शकुंतला नायर ने जीत हुई थी। साल 1957 में कैसरगंज लोकसभा सीट बनने के बाद वह 1967 और 1971 में भी इस सीट से उन्होंने जीत हासिल की थी।

इसके बाद 2009 में हुए परिसीमन के पूर्व यह लोकसभा बहराइच और बाराबंकी जिलों की पांच विधानसभाओं को मिलाकर बनाई गई थी, जिसमें पयागपुर, कैसरगंज, कटरा, करनैलगंज और तरबगंज नाम हैं। 2014 में जनादेश बृजभूषण को 381,500 (40.4%) वोट दिए गए थे, जबकि विनोद कुमार को 303,282 (32.1%) वोट हासिल हुए थे। बृज भूषण ने 78,218 मतों से यह चुनाव जीत लिया। चुनाव में समाज पार्टी (बसपा) रही थी। जहां 146,726 मत हासिल हुए थे। इसमें कांग्रेस चौथे नंबर पर थी।

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Kaisarganj Lok Sabha election polling date)

उत्तर प्रदेश लोकसभा क्षेत्र में मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में यानी 20 मई को होगा। देखना होगा कि 20 मई को कैसरगंज की जनता किस नेता का चुनाव करती है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों पर जाकर वोट कर अपने नेता का चुनाव करें।

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Kaisarganj Lok Sabha election result date)

देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतदान सात चरणों में 1 जून को पूरा हो जाएगा। इसके बाद 4 जून 2024 को मतगणना का कार्य होगा। यूपी में भी मंगलवार 4 जून को मतगणना होगी और पता चल जाएगा कि जनता ने अपने लिए किस नेता को चुना है।

कैंसरगंज के प्रमुख उम्मीदवार ( Key Candidates of Kaisarganj sabha Seat)

यूपी के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र एक राजनीतिक महाशक्ति है। यहउत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है। 2024 के चुनाव में मतदाता अपनी-अनपी वोट की ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं। इस साल के चुनाव में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) से , समाजवादी पार्टी (SP) से भरत राम मिश्रा और बीएसपी(BSP) से नरेंद्र पांडय उम्मीदवार हैं।

करण भूषण सिंह/BJP

भरत राम मिश्रा/SP

नरेंद्र पांडय/ BSP

कैसरगंज में विधानसभा की स्थिति

कैसरगंज उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट हैं। साल 2022 में समाजवादी पार्टी ने अपनी जीत दर्ज की थी। पिछले बार के विधानसभा चुनाव मतगणना में, SP के आनंद कुमार (Anand Kumar) की जीत हुई थी। इस चुनाव में AAP के मोहम्मद. सलमान (Mohmmad Salman) इस दौड़ में दूसरे नंबर पर रहें।

गोंडा लोकसभा चुनवा 2019

2019 चुनाव में कैसरगंज सीट पर 12 उम्मीदवार ने अपनी-अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्हीं में से एक थी बीजेपी की ओर से बृजभूषण सिंह। जबकि, कांग्रेस ने विनय कुमार पांडे को मैदान में उतारा था। सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के तहत ये सीट बसपा के खाते में गई थी। बसपा से इस चुनाव में चंद्रदेव कोचुना गया था। जिसमें कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह ने 5,81,358 वोट हासिल कर अपने जीत को जारी थी। वहीं बसपा के उम्मीदवार चंद्रदेव राम यादव को 3,19,757 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के विनय कुमार पांडे को 37,132 वोट हासिल हुए थे। 2019 चुनाव में कैसरगंज लोकसभा सीट पर 53.56% वोट किए गए थे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article