शहर

फैजाबाद सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Faizabad Loksabha Election 2024: देश की 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में लोकसभा चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। चार चरणों के पूरा होने के बाद पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। इसमें फैजाबाद सहित यूपी की 14 लोकसभा सीटें भी शामिल है। आइए आपको फैजाबाद लोकसभा सीट पर मतदान की तिथि, मतगणना की तिथि और प्रमुख उम्मीदवारों के बारे में बताएं...

Image

फैजाबाद लोकसभा चुनाव 2024

Faizabad Loksabha Election 2024: भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेश पर लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। देश की कुल 543 सीटों पर सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन 543 सीटों में यूपी की 80 सीटें भी शामिल है। पहले चार चरणों के चुनाव के बाद अब पांचवें चरण की तैयारी की जा रही है। इस चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीट पर मतदान होने हैं। इन 14 लोकसभा सीटों में फैजाबाद लोकसभा सीट भी शामिल है। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से फैजाबाद लोकसभा सीट पर संसदीय हवा बदलती दिख रही है। इस बार देखना ये है कि बीजेपी एक बार फिर जीत का परचम लहराती है या कोई और पार्टी इस सीट पर अपनी जीत का सिक्का जमाती है।

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

फैजाबाद लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव में 17,38,701 निर्वाचक थे, जिसमें से कुल 10,22,734 मतदाताओं ने वोट दिए थे। इस साल मतदाताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में एससी मतदाताओं की संख्या 4,42,274 है। वहीं एसटी मतदाताओं की संख्या 1820 है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 16.37 प्रतिशत है। यादव मतदाताओं की संख्या 13 प्रतिशत है। फैजाबाद लोकसभा सीट पर एससी मतदाता निर्णायक भूमिका में है।

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा चुनाव 2024 के शेड्यूल के अनुसार, पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के बाद अब पांचवें चरण के लिए मतदान होने हैं। पांचवें चरण के चुनाव की तैयारी तेजी से की जा रही है। जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपी की फैजाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव 20 मई को किया जाएगा। इस दिन फैजाबाद सीट से चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र मतगणना कब होगी

देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। सात चरणों में चार चरणों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पांचवें चरण की तैयारी चल रही है। पांचवें चरण में यूपी की फैजाबाद लोकसभा सीट सहित 14 सीटों पर मतदान होने हैं। अंतिम चरण (1 जून 2024) के पूरा होने के बाद सभी 543 सीटों पर मतगणना के बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट में किस लोकसभा सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार को मतदाताओं ने वोट देकर सांसद चुनाव है उसके बारे में पता चलेगा।

फैजाबाद लोकसभा सीट प्रमुख उम्मीदवार 2024

भारतीय जनता पार्टी-भाजपा (BJP) - लल्लू सिंह

समाजवादी पार्टी -सपा (SP) -अवदेश प्रसाद

बहुजन समाज पार्टी-बीएसपी (BSP) - सच्चिदानंद पांडे

बीजेपी के लल्लू सिंह 2019 और 2014 में फैजाबाद लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद तीसरी बार सांसद बनने के लिए तैयार हो रहे हैं। पहले की ही तरह बीजेपी इस बार भी फैजाबाद सीट से लल्लू सिंह को चुनावी रण में सपा और बीएसपी के उम्मीदवारों के साथ उतार रही है। इस बार देखना ये है कि बीजेपी इस बार भी जीतेगी या बीएसपी और एसपी अपना सीट पर जीत का परचम लहराती है।

फैजाबाद लोकसभा 2019 परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के लल्लू सिंह ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में लल्लू सिंह के साथ चुनावी मैदान में सपा के आनंद सेन और कांग्रेस के निर्मल खत्री उतरे थे। लोकसभा चुनाव 2019 में लल्लू सिंह को 5,29,021 वोट से जीत मिली थी। वहीं आनंद सेन को 4,63,544 और निर्मल खत्री को 53,386 वोट मिले थे।

फैजाबाद लोकसभा 2014 परिणाम

लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के लल्लू सिंह, कांग्रेस के निर्मल खत्री, सपा के मित्रसेन यादव, बीएसपी के जितेंद्र कुमार सिंह और आम आदमी पार्टी के मयूर तिवारी चुनावी मैदान में उतरे थे। बीजेपी के लल्लू सिंह ने 4,91,761 वोटों से जीत हासिल की थी। उस चुनाव में बीएसपी को 1,41,827, आप को 4,795, सपा को 2,08,986 और कांग्रेस को 1,29,917 वोट मिले थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article