शहर

Gonda Loksabha Election, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, Key Candidates और रिजल्ट डेट

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में यूपी से 14 सीटों पर चुनाव होगा। इन 14 सीटों में से एक गोंडा भी है। चलिए जानते हैं गोंडा में मतदान कब होगा, गोंडा के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और चुनाव का रिजल्ट कब आएगा।

Image

गोंडा लोकसभा क्षेत्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

गोंडा: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) चल रहा है। चार चरणों के चुनाव अब तक हो चुके हैं। अब पांचवे चरण का चुनाव 20 मई को किया जाएगा। इस दौरान यहां 75 जिलों में 80 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में यूपी (Uttar Pradesh) राज्य में सातों चरणों में मतदान किए जाएंगे। यूपी की 14 लोकसभा सीटों को मिलाकर, कुल 130 प्रत्‍याशी इस चरण में अपनी किस्‍मत आजमाने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के 5वें फेज में 20 मई को 14 सीटों के लिए वोटिंग की जाएंगी। यूपी के इस चरण में लखनऊ (Lucknow), मोहनलालगंज (Mohanlalganj), रायबरेली (Raebareli), अमेठी (Amethi), जालौन (Jalaun), झांसी (Jhansi), हमरीपुर (Hamirpur), बांदा (Banda), फतेहपुर (Fatehpur), कौशांबी (Kosambi), बाराबंकी (Barabanki), फैजाबाद (Faizabad), कैसरगंज (Kaiserganj), और गोंडा (Gonda) में वोट डाले जाएंगे। गोंडा में लोकसभा चुनाव के 5 सीटों पर चुनाव होने हैं।

गोंडा में पहली बार कब हुआ लोकसभा चुनाव

धर्म नगरी अयोध्या सटे गोंडा में 5 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। इनमें मनकापुर, मेहनौन, गोंडा, गोरा और उतरौला के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि इसे राजा देवी बक्स सिंह ने बसाया था। यूपी की यह जगह 1,84,175 हेक्टर एरिया में फैला हुआ है। यूपी में यहां साल 1952 में 2 संसदीय सीटें थी। गोंडा की नॉर्थ सीट से चौधरी हैदर हुसैन को जीत मिली थी। वहीं अगर गोंडा बेस्ट की बात करें तो इसमें हिंदू महासभा की शकुंतला नायर ने अपनी जीत दर्ज कराई थी। जिसके बाद साल 1957 में कांग्रेस के दिनेश प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी।

गोंडा में बीजेपी का दबदबा

जिसके बाद साल 1991 में बीजेपी (BJP) के बृजभुषण शरण सिंह को जीत मिली थी। जिसके बाद से अबतक बीजेपी ने 4 बार इस सीट पर जीत अपने नाम कराई है। वहीं एसपी (SP) की दो बार जीत हुई है। जबकि, कांग्रेस (Congress) ने एक बार जीत हासिल की है। साल 2000 में यहां कांग्रेस से बेनी प्रसाद वर्मा को जीत मिली थी। साल 2014 के चुनाव में बीजेपी के कीर्तिवर्धन सिंह को 359,643, वोटों के साथ जीते थे। साल 2019 में गोडा में की सीट के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। जहां, अपनी जीत को बरकरार रखते हुए कीर्तिवर्धन 5,08,190 वोटों से जीते थे।

गोंडा लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Gonda Lok Sabha election polling date)

उत्तर प्रदेश लोकसभा क्षेत्र में मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में यानी 20 मई को होगा। देखना होगा कि 20 मई को गोंडा की जनता किस नेता का चुनाव करती है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों पर जाकर वोट कर अपने नेता का चुनाव करें।

गोंडा लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Gonda Lok Sabha election result date)

देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतदान सात चरणों में 1 जून को पूरा हो जाएगा। इसके बाद 4 जून 2024 को मतगणना का कार्य होगा। यूपी में भी मंगलवार 4 जून को मतगणना होगी और पता चल जाएगा कि जनता ने अपने लिए किस नेता को चुना है।

गोंडा के प्रमुख उम्मीदवार ( Key Candidates of Gonda sabha Seat)

यूपी के गोंडा में लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है। गोंडा उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है। यहां के मतदाता 2024 में अपने वोट की ताकत दिखाने के लिए उत्सुक हैं। 2024 चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना सभी प्रमुख दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा नामांकन कर दिए गए हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने चुनाव में आगे बढ़ने के साथ-साथ उम्मीदवारों की घोषणा की। इस बार गोंडा से बीजेपी से कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया

को मैदान में उतारा गया है। वहीं सपा से श्रेया वर्मा होंगी।

कीर्ति वर्धन सिंह- BJP/INDIA

श्रेया वर्मा- SP/INDIA

गोंडा में विधानसभा की स्थिति

साल 2022 गोंडा विधानसभा चुनाव क्षेत्र से प्रतीक भूषण सिंह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे। जिन्होंने सबसे कम अंतर की वोटिंग से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सूरज सिंह को कुल 66.99% वोटों से हराया था। प्रतीक भूषण सिंह को कुल 96,528 वोट मिले थे।

गोंडा लोकसभा चुनवा 2019

देश में हुए पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो साल 2019 में लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 1770248 मतदाता थे। जहां चुनाव में BJP प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को 508190 वोटों से जीत हासिल हुई थी। पिछले चुनाव में कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को लोकसभा सीट में मौजूद कुल मतदाताओं में से 28.71% वोटों का समर्थन मिले थे। वहीं इस चुनाव में SP प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें 341830 वोट मिले थे। वहीं सूरज सिंह ने 89,829 वोट हासिल किए थे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article